नर्स हत्याकांड मोबाइल ने खोला राज खौफनाक थी हत्याकांड की दास्तां

Spread the love

रिपोटर – शाहिद  खान 

रुद्रपुर, नर्स हत्याकांड की दास्तां वास्तव में खौफनाक थी। कारण ड्यूटी से लौटते वक्त नर्स को इस बात का इल्म नहीं था कि कोई दरिंदा उसकी अस्मत लूटने के बाद ही उसकी निर्मम हत्या भी कर देगा। इस हत्याकांड का राज उस वक्त खुला जब पुलिस ने सीडीआर व सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया और दरिंदे हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हत्यारोपी धर्मेंद्र कुमार शादीशुदा है और नशे का लती है। पारिवारिक जीविका व नशे की लत के कारण आरोपी पर कर्ज हो चुका। दिहाड़ी मजदूरी करने वाला धर्मेंद्र अक्सर रुद्रपुर-बिलासपुर मजदूरी करने आता रहता था। हत्याकांड से कुछ दिन पहले वह बिलासपुर में रहकर मजदूरी करने लगा और 30 जुलाई की रात को लूटपाट कर पैसा कमाना चाहने लगा। नर्स हत्याकांड-बलात्कार, लूटपाट को अंजाम देने के बाद आरोपी ने दो दिन तक लूटा मोबाइल नहीं खोला। पुलिस को सीसीटीवी व सीडीआर से इसका पता चला।

उन्होंने बताया कि लूटे गए मोबाइल की लोकेशन बरेली निकली। दो बार सीसीटीवी में हत्यारोपी नर्स के पीछे-पीछे चलते हुए दिखाई दिया और हत्याकांड के वक्त भी हत्यारोपी की पत्नी खुशबू आईडी नंबर का मोबाइल भी एक्टिव था, लेकिन जब पुलिस ने बरेली दबिश मारी तो हत्यारोपी परिवार सहित राजस्थान फरार हो गया था। पुलिस ने कई दिन तक राजस्थान की खाक छानने के बाद हत्यारे धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

हत्याकांड के बाद मिटाए सबूत

नर्स हत्याकांड का हत्यारोपी धर्मेंद्र कुमार इतना शातिर था कि अपनी लोकेशन बदलने के साथ ही हत्याकांड के सबूत भी छिपाने लगा। यही कारण है कि मृतक के दो मोबाइल में से एक मोबाइल तो पुलिस ने बरामद कर लिया, लेकिन दूसरा मोबाइल, लूटा गया पर्स, सोने के पहने हुए जेवर अभी तक बरामद नहीं कर पाई और हत्यारोपी पांच दिनों से शातिराना अंदाज में पुलिस को गच्चा देता रहा। बरेली में दबिश के दौरान हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में आ चुका था, लेकिन पुख्ता साक्ष्य नहीं होने के कारण धर्मेंद्र पर संदेह नहीं हुआ।

बेहताशा कोशिश करती रही मृतक नर्स

खुलासे के दौरान पूछताछ में हत्यारोपी ने कबूला कि जिस वक्त वह नर्स को काबू करने की कोशिश कर रहा था। उस वक्त नर्स द्वारा कई बार मुंह पर प्रहार किया और छुटने के लिए जूझती रही। जब नर्स के सिर पर ईंट से कई प्रहार किए तो वह अर्द्ध मूर्छित होकर जमीन पर गिर गई थी। इसके बाद नर्स को सुनसाल खाली पड़े प्लाट में ले जाकर बलात्कार किया और गला दबाकर हत्या कर डाली। पुलिस को घटनास्थल पर संघर्ष व दरिंदगी के निशान भी मिले हैं।

काश होती रोशनी, लगे होते सीसीटीवी कैमरे

नर्स हत्याकांड को लेकर पुलिस का मानना है कि यदि घटनास्थल पर जगमगाहट या सीसीटीवी कैमरे होते है तो जघन्य हत्याकांड का रोका जा सकता था। हत्याकांड स्थल व मृतक का किराए का घर महज 70 मीटर की दूरी पर था। यदि घटनास्थल पर रोशनी होती या फिर सीसीटीवी कैमरे होते तो शायद हत्यारोपी दरिंदा घटना को अंजाम देने से कतराता या पुलिस जल्द ही हत्यारे तक पहुंच सकती थी।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप