अर्ध बेहोशी की हालत में युवती की खींची अश्लील फोटो

Spread the love

रुद्रपुर,  रुद्रपुर कोतवाली इलाके में इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना एक युवती को महंगा पड़ गया। बताया कि युवक ने दोस्ती कर युवती को बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर अर्ध बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींचकर दोस्त को भी भेज दी। इसके बाद दोनों आरोपी युवक युवती को शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

रंपुरा चौकी इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी मोबाइल पर इंस्टाग्राम चलाती है। डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर ही उसकी किच्छा सिसई बंडिया निवासी एक युवक से दोस्ती हो गई। एक माह पहले युवक ने बेटी को किच्छा बुलाया। जहां युवक धोखे से बेटी को अपने घर ले गया और परिजनों की गैरमौजूदगी में बेटी को कोल्ड ड्रिंक में दवा मिला दी।

आरोप था कि युवक ने अर्ध बेहोशी की हालत में बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो मोबाइल से खींच ली। बाद में फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देता रहा। आरोप था कि ब्लैकमेल करने के साथ ही युवक ने फोटो को रेशम बाड़ी निवासी अपने दोस्त को भेज दी। फोटो आने के बाद आरोपी युवक का दोस्त भी बेटी को फोन कर ब्लैकमेल करने लगा और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

जब दोपहर तीन बजे बेटी रोती-बिलखती आई और घटना को बयां किया। जिसके बाद ही प्रकरण की जानकारी हुई। पीड़िता के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप