रामनवमी के पर्व पर अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लोगों ने सरयू में लगाई डुबकी

अयोध्या। रामनवमी के पर्व पर राम की नगरी अयोध्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। सुबह से ही सरयू में स्नान के साथ पूजन अर्चन का दौर चल रहा है। सरयू में स्नान के बाद श्रद्धालुओं की ओर से नागेश्वर नाथ, राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला, हनुमानगढ़ी और कनक भवन में पूजन अर्चन किया जा रहा है।

अयोध्या की सभी सड़कें श्रद्धालुओं से पटी हुई हैं। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। यातायात डायवर्सन लागू कर दिया गया है। सड़कों ही नहीं राम नगरी की गलियों में भी भारी भीड़ है। रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। दोपहर 12ः00 बजे कनक भवन और राम जन्मभूमि में रामलला का प्रतीकात्मक जन्म होगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद