पीएम पोषण योजना के अंतर्गत एसएमएस ना भेजने पर वेतन रोकने के दिए आदेश  शिक्षकों के प्रदर्शन पर आदेश चेतावनी में बदला वेतन जारी के दिए आदेश

खटीमा। पीएम पोषणा योजना के अंतर्गत एसएमएस न करने पर उप शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए। जिस पर शिक्षक संगठनों में आक्रोश रहा। इस दौरान शिक्षक उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना था कि  इस दौरान शिक्षक मतदान प्रशिक्षण, मतदान कराने व मतगणना की व्यवस्था में रहे। जिसकी वजह से पीएम पोषण योजना के अंतर्गत एसएमएस नहीं कर पाए। बाद में हुए समझौते के तहत वेतन रोकने के आदेश को अंतिम चेतावनी एवं भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न करने के अनुरोध पर उप शिक्षा अधिकारी कुशवाहा ने वेतन बहाली के आदेश जारी कर दिए।  उप शिक्षा अधिकारी कुशवाहा ने बताया कि सरकार के नियमों का अनुपालन आवश्यक है। अवहेलना पर नियमानुसार कार्यवाही होगी । समझौते में शिक्षकों ने यह भी बताया कि दूर दराज के क्षेत्र के विद्यालयों में सिग्नल समस्या रहती है । ऐसी स्थिति में सहानुभूति पूर्वक विचार होना चाहिए। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष कमान सिंह सामंत, महामंत्री छविराज कपालिया, रमेश जोशी बब्बी, नितिन चौहान, याकूब अली, रजनी गंगवार,  लक्ष्मण नेगी, विमला बेलाल, रीता, दीपक, मोनिका सक्सेना, शांति, अर्जुन खोलिया, इरशाद हुसैन, राकेश राणा,टं भुवन उप्रेती, नवीन राना, रमेश रावत, दिनेश, भगवती, हरीश भट्ट , अफजल, भगवान चंद , रघुवर भाटिया, राजेंद्र पाठक आदि मौजूद थे।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी