कार्यशाला खत्म होने से पहले ही छोड़कर गए पंचायत प्रतिनिधि

जसपुर। डीएम के आदेश पर आयोजित कार्यशाला असुविधा की भेंट चढ़ गई। खत्म होने से पहले ही पंचायत प्रतिनिधि कार्यशाला छोड़कर सभागार से चले गए। उनका आरोप था कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कराए बिना ही कार्यशाला को संचालित किया जा रहा था और प्रधानों के बैठने के लिए जगह तक नहीं दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को जसपुर ब्लाॅक कार्यालय में कार्यशाला के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसमें जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अफसरों को नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों एवं नगर पालिका सभासद समेत आम नागरिकों को विभागीय योजनाओं से अवगत कराया जाना था। साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र में आ रही परेशानियों का समाधान निकालना था। शनिवार को आयोजित कार्यशाला में जिपं सदस्य चरनजीत सिंह ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों एवं ब्लॉक प्रमुख का परिचय न कराए जाने, ग्राम प्रधानों को बैठने की व्यवस्था न किए जाने एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता न कराए जाने पर नाराजगी जताई। अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने भी समर्थन किया और कार्यशाला की सुविधाओं पर असहमति जताते हुए सभागार छोड़ कर चले गए। इससे कार्यशाला की व्यवस्था और बिगड़ गई। विधायक आदेश सिंह चौहान, एसडीएम चतर सिंह चौहान आदि भी वहां से चले गए। कार्यक्रम की व्यवस्था बिगड़ने से लोगों की समस्याएं नहीं सुनी गईं और उद्देश्य के बिना ही कार्यशाला को खत्म करना पड़ा। वहां पर ब्लाॅक प्रमुख अनूप कौर, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, डिप्टी सीएमओ डाॅ. एसपी सिंह, जिपं सदस्य सनी पधान, डीपीआरओ विद्यासिंह सोमनाल आदि थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा