पीयूष हमला कांड के तीन मुख्य हमलावर पुलिस गिरफ्त में, फॉरेंसिक टीम को मिला तमंचा

रुद्रपुर,  भाजपा नेत्री के बेटे पर जानलेवा हमला कांड के तीन मुख्य आरोपियों को थाना पंतनगर पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस की टीम वारदात में शामिल अन्य हमलावरों की तलाश में जुट गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं घटना के बाद जब पुलिस-फॉरेंसिक टीम ने एक बार फिर घटनास्थल का मौका मुआयना किया,तो पुलिस को एक तमंचा भी बरामद हुआ है।

बताते चलें कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मधु राय के बेटे पीयूष राय भाटिया पर उस वक्त प्राणघातक हमला हुआ। जिस वक्त वह 18 अगस्त की रात्रि ग्यारह बजे अपने परिवार के साथ हल्द्वानी से वापस आया। जैसे ही पीयूष कार से उतरा। वैसे ही धारदार हथियारों से लैस कुछ युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रकरण में पीयूष के पिता मनमोहन राय ने तहरीर देकर मेट्रोपोलिस रेजिडेंशल वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला, मैनेजर विकास गुप्ता,अक्षय फुटेला,कपिल हुड़िया सहित अन्य युवकों पर जान से मारने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार की शाम चार बजे सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने फॉरेंसिक टीम के साथ एक बार फिर घटनास्थल का मुआयना किया,तो आंगन की घास किनारे एक 315 बोर का तमंचा पड़ा हुआ था। जिस पर टीम ने फिगर प्रिट सहित कई स्थानों से पुख्ता साक्ष्य जुटाए है।

वहीं सोमवार को पंतनगर थाना प्रभारी मनोज रतूडी ने बताया कि पुलिस ने हमला कांड के मुख्य तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसी के आधार पर घटना में शामिल अन्य हमलावरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पर्दाफाश किया जाएंगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद