यूपी में पुलिस की दबिश, कुर्की की तैयारी भी शुरू…

रुद्रपुर, भाजपा नेत्री के बेटे पर जानलेवा हमला प्रकरण में पुलिस की टीमों ने फरार चल रहे हमलावरों की तलाश में यूपी के कई स्थानों पर दबिशें देनी शुरू कर दी हैं। साथ ही आरोपियों के घर की कुर्की की तैयारी कर रही है। ऐसे में इनामी बदमाश घोषित होने के बाद आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

बताते चलें कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रांतीय कार्यकारिणी की सदस्य मधु राय भाटिया के बेटे पीयूष राय भाटिया पर पिछले दिनों उस वक्त जानलेवा हमला हुआ था। जब वह अपने परिवार के साथ हल्द्वानी से देर रात्रि को घर पर उतरे ही थे कि अचानक नौ हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और साजिशकर्ता विक्रांत फुटेला,विकास गुप्ता,अक्षय फुटेला, कपिल हुडिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन हमलावर अवनीश यादव उर्फ छोटू, राहुल शर्मा, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और रिंकू चौहान तथा पवन शर्मा फरार चल हो गए थे। तफ्तीश में पता चला कि साजिश कर्ताओं ने ही हमलावरों को सुपारी दी थी।

जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर इनामी बदमाश घोषित कर दिया और आरोपियों की तलाश में मुरादाबाद,बरेली,रामपुर के अलावा दिल्ली में भी संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि 25-25 हजार का इनाम घोषित होने के बाद लगातार पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार नहीं होते है। तो पुलिस अदालत में 82 की कार्रवाई का आवेदन करेगी। जिसकी तैयारी शुरू भी कर दी गई है। इसके बाद आरोपियों के घरों की कुर्की भी की जाएंगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद