प्रेमनगर के ‘डेन कैफे’ कांड में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर की तलाश तेज*

बरेली। प्रेमनगर के डेन कैफे में हुए हंगामे और अपराध के मामले में पुलिस अब बेहद सख्त रुख अपना रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
​
एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया है कि घटना के वक्त जो लोग कैफे में बर्थडे सेलिब्रेट करने आए थे, उन्हें भी पुलिस ने तलब किया है। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। यदि जांच में उनकी भूमिका या किसी अन्य अपराध की पुष्टि होती है तो मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी। साक्ष्यों को मजबूती देने के लिए पुलिस माननीय न्यायालय में भी गवाहों के बयान दर्ज कराने की तैयारी में है

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीसीटीवी में मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर की संलिप्तता भी साफ तौर पर सामने आई है, जिसकी तलाश में SOG और पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
​अपराधिक इतिहास और गुंडा एक्ट
एसएसपी ने बताया कि डीसीआरबी से आरोपी ऋषभ ठाकुर का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया है। आरोपी पर पूर्व में भी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नकली नोटों की सप्लाई का खुलासा, 50 हजार की करेंसी के साथ पांच गिरफ्तार

    शाहजहांपुर,  नकली नोटों के कारोबार में पति-पत्नी समेत पांच लोग शामिल थे। शाहजहांपुर की सदर बाजार पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए…

    गोवंश वध के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, चापड़ और अन्य सामान बरामद

    सीबीगंज में गोवंशीय पशु के वध के मामले में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन लोहे के चापड़, लकड़ी का गुटका, प्लास्टिक की…

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

    जसपुर में जनगणना अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

    नौ माह में 60 हत्याओं से दहला कुमाऊं, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कत्ल

    जौलजीबी मेले के विवाद पर उत्तराखंड की गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर साधा निशाना