शहरी क्षेत्रों में सुचारू पेयजल उपलब्ध कराना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता: जिलाधिकारी 

Spread the love

रुद्रपुर। उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा एडीवी व यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक के माध्यम से जनपद के किच्छा, रुद्रपुर, काशीपुर व सितारगंज शहर में 2046 की अपेक्षित जनसंख्या को आधार मानते हुए सुचारू पेयजल आपूर्ति हेतु योजना डीपीआर बनायी गयी है।  जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला कार्यालय सभागार में बैठक लेते हुए कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए के प्रबंधकों को निर्देश देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों में सुचारू पेयजल उपलब्ध कराना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है। इसलिए चारों शहरों की पेयजल योजना कार्य को समयबद्ध तरीके से किया जाये।

प्रोजेक्ट मैनेजर यूयूएसडीए कुलदीप सिंह ने बताया कि चारो शहरो में 2046 की अपेक्षित जनसंख्या को आधार मानते हुए चार शहरों में जनता को सुचारू पेयजल उपलब्ध हेतु योजना बनायी गयी है। उन्होने बताया कि किच्छा नगर पालिका क्षेत्र में 401.89 करोड़ की लागत से 29 नलकूप नये व 5 ओवर हेड टैंक बनाये जायेगे व 317 किमी पाईप लाईन बिछायी जायेगी। इसी तरह नगर निगम क्षेत्र रूद्रपुर में 528 करोड़ की लागत से 25 नलकूप व 5 ओवर हेड टैंक बनाये जायेगें तथा 542 किमी पाईप लाईन बिछायी जायेगी। नगर निगम क्षेत्र काशीपुर में 477 करोड़ की लागत से 25 नलकूप व 10 ओवर हेड टैंक बनाये जायेगें तथा 458 किमी पाईप लाईन बिछायी जायेगी तथा नगर पालिका क्षेत्र सितारगंज में 119.88 करोड़ की लागत से 6 नलकूप व 4 ओवर हेड टैंक बनाये जायेगें तथा 133.77 किमी पाईप लाईन बिछायी जायेगी। उन्होने बताया कि किच्छा शहर पेयजल योजना कार्य सर्वे पूर्ण कर टेंडर लगा दिये गये है। कार्य शीघ्र प्रारम्भ कर दिया जायेगा। अन्य तीनों शहरो की डीपीआर शासन को प्रेषित कर दी गयी है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि पहले ओवर हेड टैंको का निर्माण किया जाये, उसके उपरांत पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जाये। पाईप लाईन बिछाने हेतु नगर निकाय व सड़क महकमो से पूर्व स्वीकृति ले ले तथा पाईप लाईन बिछाते ही शीघ्र सड़क की मरम्मत भी करना सुनिश्चित करेगें ताकि जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि नगर निकायो व जल संस्थान के अभियंताओं से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य किये जाये। उन्होंने कहा कि जहां पर भी किसी विभाग की स्वीकृति अथवा सहयोग की आवश्यकता होगी तो पूर्ण सहयोग किया जायेगा ताकि कार्यो में किसी प्रकार की बाधा न आये। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, ओसी गौरव पाण्डेय, पीडी हिमांशु जोशी, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता जल निगम सुनिल जोशी, काशीपुर शिवम द्विवेदी, पीएन चौधरी, लोनिवि ओपी सिंह, सहायक अभियंता एलएम पाण्डे, चेतन चौहान, अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली, गुरमीत सिंह, यूयूएसडीए के अंकित आर्या, अवधेश दीक्षित, अंजू सेमवाल, वीमू सुनिल कुमार, संतोषी नेगी, गौतम बहुगुणा आदि मौजूद थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप