रम्पुरा निवासी मलखान हत्या कांड मे परिजनों के संग रुद्रपुर कोतवाल से मिले विधायक शिव अरोरा बोले कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए

रुद्रपुर। बीते दिनों गिल रिजॉर्ट के पास लगे एक सुमसान क्षेत्र मे रम्पुरा निवासी मलखान कोली की दर्दनाक हत्या कर दी गई,जिसमे परिजनों को 48 घंटे से ऊपर का समय बीत जाने के बाद दोषियों का पता न लगने पर विधायक शिव अरोरा से न्याय कि गुहार लगाई,तो विधायक शिव अरोरा मृतक के परिजनो व रम्पुरा के लोगो के साथ रुद्रपुर कोतवाली पहुँचे।

तो वही विधायक शिव अरोरा ने परिजनों से मामले की जानकारी लीं, साथ ही न्याय दिलाने का भरोसा दिया और उसके बाद रुद्रपुर कोतवाल से परिवार के साथ मुलाक़ात की।

विधायक शिव अरोरा ने कोतवाल मनोज रतूड़ी को कहा बीते दो दिन पहले हुई मलखान कोली की हत्या जो रम्पुरा का निवासी था अपने परिवार की गुजर बसर करने वाला एक मात्र सहारा था। जिसकी बेहरामी से जिस प्रकार हत्या की गई है यह अपने आप मे बहुत जघन्य अपराध है और इसमें गहनता से जांच कर इसमें लिप्त दोषियों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

मेरे क्षेत्र मे रम्पुरा मे इस प्रकार की घटना जो क्षेत्र के लोगो के गले नहीं उतर रही लोगो मे भय का माहौल है।

तो वही विधायक शिव अरोरा ने कोतवाल को स्पष्ट निर्देश दिये हत्या मे लिप्त जो भी दोषी है वह बख्शे नहीं जाने चाहिए जबकि परिजनों से बात कर ऐसा सुनने मे आ रहा है कुछ बड़े नेता अपने किसी करीबी को बचने की कोशिश कर रहे है और परिवार के साथ खड़ा होने का झूठा नाटक कर रहे है जो बताया है वह उस हत्या जैसे संवेदनशील विषय को लेकर कितने गंभीर है।

लेकिन पुलिस यह निश्चित कर ले रम्पुरा के गरीब मलखान कोली के परिवार को न्याय मिलना चाहिए ओर दोषी कि जल्द पकड़ होनी चाहिए।

और रुद्रपुर का विधायक शिव अरोरा है जो उसके होते हुऐ यहाँ किसी के साथ अन्याय नहीं हो सकता इसलिए यह तय माने पुलिस जांच कर रही है ओर अपराधियों के बिल्कुल करीब है जल्द इस हत्या मे शामिल लोगो के नाम का खुलासा होगा ऐसी हम उम्मीद जताते है।

वही विधायक शिव अरोरा ने मृतक के परिवार को इस दुःख कि घड़ी मे हर सम्भव मदद का भरोसा दिया व उसके परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

विधायक ने कहा परिवार मे यदि कोई नौकरी कराना चाहता है तो उसके लिये भी विधायक प्राइवेट सेक्टर मे उनकी जॉब लगाने का कार्य करेंगे। परिवार को पूरा न्याय मिलेगा दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही होंगी जो जल्द सलाखो के पीछे नजर आएंगे।

 

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी