नशे में टल्ली सिपाही ने मारा थप्पड़, खून से लथपथ भाई-बहन पहुंचे थे चौकी

Spread the love

रुद्रपुर, रंपुरा चौकी में तैनात नशे में धुत सिपाही पर भाई-बहन ने थप्पड़ मारने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि खून से लथपथ भाई-बहन चौकी में फरियाद करने गया था। पीड़ित ने सीओ को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार वार्ड-23 रंपुरा चौकी की रहने वाली शकुंतला देवी ने बताया कि 30 जुलाई की रात्रि साढ़े 12 बजे कुछ बदमाश प्रवृति के युवकों ने घर में घुसकर उसके व भाई पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जब भाई-बहन जान बचाकर रंपुरा चौकी पहुंचे और हमले की शिकायत की तो पुलिस ने काफी देर तक टालमटोल करते हुए इधर-उधर भेजना शुरू कर दिया, लेकिन डॉक्टरों द्वारा बिना पुलिस के मेडिकल करने से इंकार कर दिया।

इसके बाद देर रात्रि को वह रंपुरा चौकी पहुंचे। जहां चौकी में तैनात पुलिसकर्मी नशे में धुत्त थे। इसी दौरान एक सिपाही ने उसकी छाती पर हाथ मारकर धक्का दिया और भाई-बहन को थप्पड़ मारते हुए धक्का देकर बाहर निकाल दिया। जिस पर बुधवार की सुबह दोनों भाई-बहन ने सीओ सदर निहारिका तोमर को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

सीओ सदर निहारिका तोमर ने बताया कि शिकायती पत्र आने के बाद पहले पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करेगी और पुलिसकर्मी द्वारा अभद्रता की भी जांच करेगी। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप