नाबालिक से पहले किया दुष्कर्म, फिर देह व्यापार में धकेला

Spread the love

लखनऊ गुडंबा इलाके की एक महिला की नाबालिग बेटी के साथ किराएदार ने दुष्कर्म कर देह व्यापार में धकेल दिया। किशोरी को नशीली दवाएं दी जाती थीं, उसे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया गया। किशोरी के बीमार होने पर मां को उसके साथ हो रहे घिनौने कृत्य की जानकारी हुई। वन स्टॉप सेंटर की प्रशासिका अर्चना सिंह ने टीम भेजकर किशोरी चंगुल से छुड़कर थाने पहुंचाया। किशोरी की मां की तहरीर पर दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने चार आरोपियों असलम, नैंसी रावत, रहनुमा और साबान को गिरफ्तार कर लिया है। गुडंबा इलाके की महिला ने बताया कि बीमारी के चलते घर पर ही रहती है। मकान के कमरे किराए पर उठाकर खर्च चलाती है। उसने बताया कि 12 वर्षीया बेटी की दोस्त बड़ी बहन रहनुमा के साथ घर आई थी। रहनुमा ने खुद को गर्भवती बताकर महिला की बेटी को बेटी को देखभाल के लिए साथ रखने की बात कही थी। इसके एवज में 3000 रुपये महीने देने का वादा किया था। वह बेटी को अपने साथ ले गई। आरोप है कि रहनुमा ने महिला की बेटी अनैतिक व्यापार में धकेल दिया। उसे और अपनी बहन को लोगों के साथ भेजना शुरू कर दिया। महिला के अनुसार रहनुमा की दोस्त नैंसी और असलम कुछ माह पहले उसके घर आए। दोनों ने किराए पर घर का एक हिस्सा ले लिया। कुछ दिनों बाद असलम रहनुमा के घर से महिला की बेटी को ले आया। असलम ने बेटी का शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। पत्नी के बाहर जाने पर कई बार बेटी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता की बेटी ने बताया कि उसे नशीली दवाएं देकर अनैतिक देह व्यापार कराया जाता था। नैंसी और असलम भी नशीली दवाएं देते थे। विरोध करने पर आरोपितों ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर करने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर गुडंबा पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी