नेहरू-गांधी परिवार की नीतियों पर साध्वी प्राची का तीखा हमला, कहा- ‘पाकिस्तान और आतंकियों के प्रति हमेशा नरमी बरती*

बरेली: विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर कांग्रेस और खासकर नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। बरेली के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार की नीतियाँ हमेशा पाकिस्तान और आतंकवादियों के प्रति नरम रहीं हैं।

 

उन्होंने इंदिरा गांधी के नेतृत्व में 1971 के युद्ध के बाद 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को सम्मानपूर्वक वापस भेजने को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि उस समय 53 हजार भारतीय सैनिक पाकिस्तानी कैद में थे, लेकिन उन्हें छुड़ाने में सरकार विफल रही।

 

साध्वी प्राची ने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी के शासनकाल में हिंदुओं को जबरन नसबंदी के लिए मजबूर किया गया, जबकि मुस्लिम समुदाय को इस नीति से अलग रखा गया। उन्होंने कहा, “मुस्लिमों को 30-40 बच्चे पैदा करने की छूट दी गई और हिंदुओं पर जनसंख्या नियंत्रण के नाम पर जबरन कार्रवाई हुई।”

 

‘बदल चुका है भारत, अब आतंकवादियों को घर में घुसकर मारता है’

 

पिछले दिनों पहलगाम में हुए हिंदुओं पर हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह नया भारत है जो अब आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारता है। “ये मोदी, अमित शाह और अजीत डोभाल का भारत है जो आतंक का करारा जवाब देना जानता है,” उन्होंने कहा।

 

‘बटला हाउस एनकाउंटर पर सोनिया गांधी की आंखों में आए थे आँसू’

 

साध्वी प्राची ने बटला हाउस एनकाउंटर का ज़िक्र करते हुए आरोप लगाया कि जब आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी, तब कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी रो पड़ी थीं। उन्होंने कहा कि यह नेहरू-गांधी परिवार की मानसिकता को दर्शाता है, जो राष्ट्रहित की बजाय वोटबैंक की राजनीति को तरजीह देता है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद