राष्ट्रीय हनुमान दल की हुंकार: देश में ‘बाबर’ के नाम पर नहीं होगा कोई भी निर्माण*

बरेली। भारत की सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए ‘राष्ट्रीय हनुमान दल’ ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को संगठन के जिला अध्यक्ष राज शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

इतिहास का हवाला और विरोध की वजह:

ज्ञापन सौंपते हुए राज शर्मा ने दो टूक कहा कि बाबर कोई भारतीय नायक नहीं, बल्कि एक विदेशी आक्रांता था जिसने तलवार के दम पर सत्ता हासिल की। उन्होंने कहा, “मुगल काल में हुए मंदिरों के विनाश और जजिया कर जैसे अत्याचारों के जख्म आज भी देश की सांस्कृतिक चेतना पर मौजूद हैं। ऐसे में आक्रांताओं के नाम पर किसी भी स्थल का नामकरण सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश है।”

 

 

राष्ट्रीय हनुमान दल ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ‘बाबर’ के नाम पर प्रस्तावित निर्माण पर गहरी नाराजगी जताई। संगठन का तर्क है कि इस तरह के कदम से समाज में अनावश्यक तनाव और विवाद पैदा होगा।

संगठन की मुख्य मांगें:

देश में किसी भी ऐतिहासिक आक्रांता के नाम पर निर्माण या नामकरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगे।

नामकरण के मामलों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सख्त और स्पष्ट गाइडलाइंस बनाई जाएं।

पश्चिम बंगाल में विवादित निर्माण की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

 

 

संगठन ने स्पष्ट किया कि यह विरोध किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत की अपनी पहचान और अखंडता को बचाने के लिए है। उन्होंने राष्ट्रपति से इस गंभीर विषय पर संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग की है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नकली नोटों की सप्लाई का खुलासा, 50 हजार की करेंसी के साथ पांच गिरफ्तार

    शाहजहांपुर,  नकली नोटों के कारोबार में पति-पत्नी समेत पांच लोग शामिल थे। शाहजहांपुर की सदर बाजार पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए…

    गोवंश वध के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, चापड़ और अन्य सामान बरामद

    सीबीगंज में गोवंशीय पशु के वध के मामले में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन लोहे के चापड़, लकड़ी का गुटका, प्लास्टिक की…

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

    जसपुर में जनगणना अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

    नौ माह में 60 हत्याओं से दहला कुमाऊं, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कत्ल

    जौलजीबी मेले के विवाद पर उत्तराखंड की गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर साधा निशाना