रवि की बदमाशी से खौफजदा सामियां के बाशिंदे नोएडा में हत्या प्रकरण में रह चुका है जेल

Spread the love

रूद्रपुर-नोएडा में हत्या के आरोप में सात साल की सजा काट ने के बाद रवि यादव की बदमाशी का खौफ कोतवाली इलाके की पॉश कॉलोनी सामिया में भी देखने को मिल रहा है। एक और वारदात को अंजाम देते हुए बदमाश ने कार सवार दंपत्ति को रोका और तमंचा तान कर हत्या करने की धमकी दी। गुस्साए वाशिदों ने देर रात्रि को ही कोतवाली का घेराव किया और तहरीर देकर कार्रवाई का मुद्दा उठाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की सरगर्मी से तलाश तेज कर दी है।
बताते चले कि तीन माह पहले ही रवि यादव नाम का युवक सामिया लेक सिटी कॉलोनी में रहने आया। जो कि नोएडा में हुए हत्याकांड का अभियुक्त भी है और सात साल जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुआ है। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने अभियुक्त को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था और फिर जेल से छूटने के बाद 22 अक्टूबर की रात्रि अभियुक्त रवि ने सामिया कॉलोनी की रहने वाली रितू राजपूत को उस वक्त रोक दिया। जब वह अपने पति के साथ कार से घर लौट रही थी। अभियुक्त ने महिला पर तमंचा तान कर दंपत्ति को हत्या कर ने की धमकी दी और अभद्रता करते हुए हाथापाई की कोशिश भी की । जिससे कार में बैठे दो मासूम बच्चे भी भयभीत हो गए। रवि की बद माशी से अजीज कॉलोनी के लोग गुरुवार की रात्रि को ही कोतवाली पहुंचे और कोतवाल का घेराव करते हुए तहरीर सौपी। पुलिस ने तह रीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश तेज कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके की रम्पुरा बस्ती गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब तीन से चार युवक एक चाउमीन के ठेले पर फ्री में चाउमिन खाने आते है।…

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-थाना कोतवाली इलाके के गांव मलसी में जब एक पेंटर ने पुताई करने से इंकार कर दिया। तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पेंटर पर ईंट-पत्थर से प्रहार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार