शहर में सक्रिय हुआ हनी ट्रैप गैंग,पांच लाख की मांगी फिरौती -स्थानीय नेता के भाई का भी आया नाम सामने -रविवार देर रात्रि चलता रहा हंगामा,तहरीर सौंपी

रूद्रपुर। जहां एक ओर साइबर अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं शहर में हनी ट्रैप का मामला भी सामने आया है। जहां एक युवती ने पहले युवक को धोखे से बुलाया और कार में बैठते ही वीडियो कॉल की फुटेज दिखा कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित की तहरीर में जहां पांच लाख की रकम मांगने का आरोप है। वहीं स्थानीय एक नेता के भाई का भी नाम सामने आने से शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है।
जानकारी के अनुसार ग्राम दानपूर सामिया लेक सिटी के रहने वाले एक युवक ने बताया कि ऑनलाइन एप के माध्यम से उसका संपर्क एक युवती से हुआ। जो व्हाटसअप वीडियो चैटिग करने लगी। 12 अगस्त की शाम सात बजे के करीब अचानक एक नंबर से कॉल आती है और युवती बड़ी मुसीबत में होने की बात कहते हुए उसे धोखे से बुलाया और उसकी कार में बैठ जाती है। उस वक्त बरसात होने के कारण वह काफी देर तक बैठी रही। जैसे ही बरसात रूकी और उसने कार से उतरने की बात कही। वैसे ही युवती ने वीडियो चैटिग दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। साथ ही पांच लाख रुपये नहीं देने पर जेल भेजने की धम की दी। इसी दौरान युवती ने रुद्रपुर के स्थानीय बड़े नेता के भाई को बुलाया और दोनों ने मिलकर पांच लाख रुपये देने व समझौता करने का दबाव बनाया। जब मामला में धमकाना शुरू हुआ, तो वह कार लेकर सीधे कोतवाली पहुंच गया। जहां आरोपी युवती ने जमकर हंगामा काटा और झूठे आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया। आरोप था कि युवक स्थानीय युवकों के साथ मिल कर हनी ट्रैप जैसा धंधा संचालित कर रही है। संभावना है कि युवती द्वारा कई और लोगों को भी अपने जाल में फंसाया होगा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
————————-

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद