डेढ़ माह बाद सकुशल मिला हमजा बेग  हमजा को गले लगाते  ही परिजनों की आंखों से छलक गए आंसू   

रुद्रपुर। यहां आदर्श कालोनी से करीब डेढ़ माह पूर्व लापता हुये बालक 12 वर्षीय हमजा बेग को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बरामद कर लाल कुंआ पुलिस के सुपुर्द किया गया। बालक के सकुशल बरामद के होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने खुशी की लहर दौड़ गई और वह दौड़े-दौड़े लालकुंआ थाने पहुंचे। जहां बालक को गले लगाकर उनकी आंखो से आंसु छलक गए।

गौरतलब है कि गत दो जुलाई को बालक हमजा बेग अपने घर के पास से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। अंतिम बार उसे सीसीटीवी फुटेज में रेलवे स्टेशन रुद्रपुर के पास देखा गया था। इसके पश्चात उसका कहीं कोई सुराग लग पा रहा था। परिजनों द्वारा पुत्र की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर एसएसपी, एएसपी, सीओ व कोतवाल की चौखट पर अपने शुभचिंतकों व विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक दलों के साथ गुहार लगाई। जहां पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों को भरोसा दिलाया गया कि लापता हमजा बेग की पुलिस अपने स्तर खोजबीन कर रही है। परन्तु परिजन इससे आश्वस्त नहीं हो पा रहे थे। आज जब परिजनों को लालकुंआ थाने से यह जानकारी मिली कि एक व्यक्ति बालक हमजा बेग को सकुशल थाने में लेकर आया है तो परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और वह भागे-भागे लालकुंआ थाने पहुंचे और हमजा बेग को गले लगा लिया। वही पुलिस का कहना है कि जो व्यक्ति हमजा बेग को लेकर आया है उससे सघन पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। इधर हमजा बेग की सकुशल बरामदगी की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं समाजसेवी संजय ठुकराल उसके आदर्श कालोनी स्थित आवास पहुंचे। जहां उन्होंने हमजा बेग के पिता शब्बू बेग व अन्य परिजनों को बेटे की सकुशल बरामदगी पर खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद