रुद्रपुर में खाकी का खौफ खत्म होता जा रहा है।

रुद्रपुर,  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में खाकी का खौफ खत्म होता जा रहा है। जिसके चलते वहां के रहने वाले एक युवक ने आप बीती वीडियो बनाकर वायरल की है। पीड़ित का कहना था कि युवक ने साथियों के साथ मिलकर दो बार जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और अब धमकी दे रहा है कि उसने चार पिस्टल मंगवा ली है, जल्द ही गोली मारकर हत्या की जाएगी। उधर पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू कर दी है।  ट्रांजिट कैंप के साक्षी पुरम निवासी राजीव गंगवार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर जीविका चलाता है, लेकिन वहीं का रहने वाला एक युवक बेवजह रंजिश रखता है। 10 जून को जब वह सामान खरीदने बाजार गया था तो आरोपी युवक ने साथियों के साथ मिलकर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके अलावा 16 जून को भी घेर कर घायल कर दिया था।  आरोप था कि हमले के बाद लगातार आरोपी युवक फोन पर धमकी दे रहा है कि उसने चार पिस्टल मंगवा ली है और जल्द ही गोली मारकर हत्याकांड को अंजाम दिया जाएगा। आरोप था कि बार-बार प्रताड़ना के खिलाफ उसने ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई मुकदमा या फिर गिरफ्तारी नहीं की। जिस कारण आरोपी युवक कभी भी कोई संगीन वारदात को अंजाम दे सकता है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद