न्यूज तहकीकात,रूद्रपुर। प्रीत बिहार में शुक्रवार शाम को युवति यों की दबंगई देखने को मिली। जहां तीन लडकियां एक युवक को डंडे से पीटती हुई दिखाई दे रहे है। वहीं युवक चुपचाप खड़ा हुआ है । बताते चले कि शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें तीन लडकियां हाथों में डंडा लेकर एक युवक को पीट रही है। बताया जा रहा है कि मामला पारिवारिक विवाद का है,लेकिन जिस प्रकार लडकियां पीट रही है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सीओ सदर निहारिका तोमर ने बताया कि वायरल वीडियो का प्र करण उनके संज्ञान में आया है। संबंधित चौकी प्रभारी को प्रकर ण की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। यदि प्रकरण में कोई भी शिकायती पत्र आता है। तो पुलिस मुकदमा दर्ज की कार्रवाई करेगी।
———————-




