मूसलाधार बरसात से कल्याणी नदी फिर उफान पर, लोगों की बढ़ाई मुश्किलें

Spread the love

रुद्रपुर। मानसून की वर्षा ने जाते जाते एक बार फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश अब आफत बनकर टूट रही है। लगातार हो रही बारिश से जहां जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं नदी नाले भी उफान पर आ गए हैं। ऊधम सिंह नगर जिले में भी बुधवार देर रात से बारिश का दौर जारी है। यहां जिला मुख्यालय रुद्रपुर में गुरूवार देर रात से बिजली गुल है, जिसके चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों की मानें तो फिलहाल फाल्ट चेक किया जा रहा है, जल्द ही समस्या का समाधान होगा। एक बार फिर कल्याणी नदी के आस पास के आवासीय क्षेत्रों सहित अन्य कई कालोनियों में बरसात ने कहर बरपाया है। बरसात का पानी कई आवासीय कालोनियों में घरों व दुकानों के भीतर जा रहा है।

पिछले दो दिनों से हो रही बारिश अब आफत बनकर टूट रही है। लगातार हो रही बारिश से जहां जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं नदी नाले भी उफान पर आ गए हैं। कल्याणी नदी के किनारे व बीच में निवास करने वाले लोग संभावित खतरे को देखते हुए घबराकर जरूरी सामान व परिवार को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना होना शुरू हो गये हैं। अनेक स्थानों पर कल्याणी नदी के किनारे व बीच में बसे लोगों के घरों में पानी आ जाने से उनमें हड़कम्प मचा हुआ है। तीनपानी डाम क्षेत्र, शिवनगर, आजादनगर, खेड़ा, मुखर्जी नगर, भूतबंगला, जगतपुरा, संजय नगर व रम्पुरा के निचले इलाके में जल भराव हुआ है। जहां हजारों लोग जलभराव से प्रभावित हुए हैं। बरसात के चलते इन्द्रा कालोनी, सिंह कालोनी, रम्पुरा, भूतबंगला, पहाडगंज, किच्छा रोड़, काशीपुर रोड़, आवास विकास, भदईपुरा, आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी, मॉडल कालोनी, दरिया नगर, घास मंडी, ईश्वर कालोनी, आदर्श कालोनी, ट्रांजिट कैम्प, सिडकुल चौक,अटरिया रोड़, काशीपुर बाईपास रोड़, दूधिया नगर, पीएसी परिसर, निकटवर्ती ग्राम डिबडिबा, दानपुर, भगवानपुर, बगवाड़ा, छतरपुर, मटकोटा, रामनगर, भूरारानी, फुलसुंगा, फुलसुंगी, प्रीत विहार, फाजलपुर महरोला आदि क्षेत्रों में भी जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बाजार क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था सुचारू हो जाने से जलभराव नहीं हुआ, जिससे व्यापारियों के साथ ही बाजार में खरीददरी करने आये लोगों को पहले की तरह परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। वहीं लोगों का मानना है कि यदि हो रही वर्षा जल्द ही नहीं रूकी तो कल्याणी नदी के किनारे रहने वाले परिवारों के सामने मुश्किलें काफी बढ़ जायेंगी।

भारी वर्षा के दौरान अनेक स्थानों पर पेड़ों के साथ ही विद्युत पोल गिर जाने से जहां विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है तो वहीे काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा। गत रात्रि गंगापुर मार्ग पर वर्षा के साथ चल रही तेज हवाओं के बीच एक पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गया। उसके साथ्ज्ञ समीप स्थित विद्युल पोल भी सड़क पर आ गिरा। हालांकि इस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई लेकिन यातायात बाधित हो जाने और विद्युत आपूर्ति भंग हो जाने से लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। इसके अतिरिक्त नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर भी पेड़ गिरे हैं। विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। वहीं वन विभाग द्वारा सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात बाधा दूर की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी