विवेचना में लापरवाही पर एसएसपी ने दरोगा को किया सस्पेंड 

रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने काशीपुर सर्किल क्षेत्र के एक दरोगा को विवेचना में लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरोगा पर पांच माह से अधिक समय तक विवेचना लंबित रखने का आरोप है। एसएसपी कार्यालय से जारी सूचना के मुताबिक एसएसपी ने दरोगा मनोज जोशी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में क्षेत्राधिकरी काशीपुर को विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि किसी भी विवेचक द्वारा विवेचना को बिना किसी वजह के लंबित रखा जाता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। एसएसपी की कार्रवाई से जनपद में पुलिस महकमें में हड़कंप मचा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो जिन जिन दरोगाओं पर विवेचनाएं लंबित है, वह उन्हें निपटाने में लग गए हैं, ताकि कहीं उन्हें एसएसपी की सख्ती का शिकार न होना पड़े।

जनपद की कमान संभालने के बाद से ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा सख्त दिखाई दे रहे हैं। वन विभाग की सूचना के बावजूद भी कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में चौकी इंचार्ज को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद दिनेशपुर थाने में तैनात सिपाही को पत्नी से मारपीट करने के मामले में भी सस्पेंड किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार एक दर्ज केस में उप निरीक्षक द्वारा पांच माह से अधिक विवेचना को लंबित रखा गया था। जिसके बाद एसएसपी ने काशीपुर में तैनात उप निरीक्षक मनोज जोशी को कार्य में लापरवाही करने के मामले में सस्पेंड कर दिया है। साथ ही मामले की जांच सीओ काशीपुर को सौंपी गई है। इसके अलावा उन्होंने सभी कर्मचारियों से कहा कि अगर कोई भी कर्मचारी कार्य में लापरवाही करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसएसपी की कार्रवाई से जनपद में पुलिस महकमें में हड़कंप मचा है। जिन जिन दरोगाओं पर विवेचनाएं लंबित है, वह उन्हें निपटाने में लग गए हैं, ताकि कहीं उन्हें एसएसपी की सख्ती का शिकार न होना पड़े।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद