रुद्रपुर यूथ कॉंग्रेस के कार्यकताओं ने फौजी मट कोटा दिनेश पूर मार्ग पर दुर्घटना से हो रही मौतों से आक्रोशित हो सरकार का पुतला फूंका l रुद्रपुर-रुद्रपुर यूथ कॉंग्रेस के कार्यकताओं ने फौजी मट कोटा दिनेश पूर मार्ग पर दुर्घटना से हो रही मौतों से आक्रोशित हो सरकार का पुतला फूंक विरोध दर्ज कराया l आप को अशोक लीलैंड फौजी मटकोटा से होते हुए दिनेशपुर जा रही सड़क जर्जर हालत में है, जिसमें अनेकों गांव स्कूल निजी चिकित्सालय एवं कॉलेज संचालित हैं, मटकोटा रोड कंपनी अशोक लीलैंड से ही खराब एवंम जर्जर हालत में है, रोड पर 3 से 4 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिसमें अनेकों एक्सीडेंट होते रहते हैं, आए दिन ना जाने कितने लोग चोटिल हो रहे हैं, जिसमें अनेकों छात्रों और बुजुर्गों का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है, यह दोनों रोड विधानसभा रुद्रपुर व गदरपुर को आपस में जोड़ती है, दोनों ही विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक है, अपनी ही सरकार में दोनों विधायक नाकाम साबित हो रहे हैं और दोनों मिलकर एक सड़क नहीं बनवा पा रहे , मीडिया से अपील की , लोकतंत्र के स्वतंत्र स्तंभ पत्रकारिता से ही इन गूंगी बेरी सरकारों को जगाने का कार्य किया जा सकता है, आज यूथ कांग्रेस रुद्रपुर विधानसभा के अध्यक्ष माननीय रविंद्र सागर एवम जिला अध्यक्ष अराज संधु के नेतृत्व में रुद्रपुर एवम गदरपुर विधानसभा के युवाओं द्वारा प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया जा रहा है, जिसमें आपसे आग्रह है, कि जनहित में हमारी आवाज को बुलंद करें।




