रुद्रपुर विधानसभा चुनाव 2022 : “दल” का “बल” बदल देता “कल”, मां समान पार्टी से भी कर दिया “छल” !

Spread the love

रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर अब सबकी धड़कनें 10 मार्च को आने वाले रुझान पर टिकी हुई हैं। वहीं रुद्रपुर विधानसभा से दो बार विधायक रहे राजकुमार ठुकराल को इस बार दल का बल न मिलने के चलते नुकसान हो सकता है। पार्टी को अपनी मां का दर्जा देने वाले विधायक राजकुमार ठुकराल बागी होकर चुनावी समर में उतरे थे, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय मैदान में उतरकर सीटी चुनाव चिन्ह के दम पर चुनाव लड़ा। वहीं भाजपा ने ऊधमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष शिव अरोरा पर अपना दांव खेला था और उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था, साथ ही कांग्रेस से पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा चुनावी मैदान में थी।

बीते दस वर्ष से रुद्रपुर से विधायक रहे राजकुमार ठुकराल को इस बार किसी मजबूत दल का सहारा न मिलने के चलते नुकसान साफ होता दिख रहा हैं लेकिन विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा निंरतर की जा रही प्रेस वार्ता से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यदि वह जीतते हैं तो वह किसी भी दल को समर्थन दे सकते हैं हालांकि पार्टी को मां का दर्जा देने वाले विधायक राजकुमार ठुकराल एक बार मां समान पार्टी से छल भी कर चुके हैं, टिकट न मिलने से पूर्व में विधायक राजकुमार ठुकराल का कहना था कि पार्टी मेरी मां है, हाईकमान जिस पर भरोसा जताती है, वह उसका खुलकर समर्थन करेंगे लेकिन भाजपा द्वारा शिव अरोरा को टिकट दिये जाने के बाद से ही विधायक राजकुमार ठुकराल मुखर हो गए और मां का दर्जा दिये जाने वाले पार्टी के साथ ही छल कर निर्दलीय मैदान में उतर गए लेकिन चुनाव लड़ने की बात को विधायक राजकुमार ठुकराल अपने समर्थकों की सहमति को आदेश बता रहे हैं। राजनीति विशेषज्ञों की मानें तो इस बार रुद्रपुर में कमल खिलने के आसार दिख रहे हैं लेकिन विधायक राजकुमार ठुकराल काफी लंबे समय से जनता के बीच रहे हैं, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। विधायक राजकुमार ठुकराल का मानना है कि कुछ छल प्रपंचियों द्वारा हाईकमान को भ्रमित कर उनका टिकट काटा गया है और पार्टी को गुमराह किया गया है।
वहीं दल का बल न मिलने के चलते विधायक राजकुमार ठुकराल का कल अंधेरामय नजर आ रहा है, वहीं पार्टी से छल को लेकर भी अन्य पार्टियां विधायक राजकुमार ठुकराल पर काफी सोच विचार के बाद ही निर्णय लेंगी क्योंकि पूर्व में ही विधायक राजकुमार ठुकराल मां समान पार्टी के साथ छल कर चुकें हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी