तो इस वजह से पंजाब से हुई थी कैप्टन अमरिंदर सिंह की छुट्टी, राहुल गांधी ने किया खुलासा

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से क्यों हटाया गया था ? इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली बार खुलासा किया है। 20 फरवरी को होने वाले आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कैप्टन पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली नहीं देना चाहते थे।
ज्ञात हो कि 2017 के चुनावों में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में सत्ता में आने वाली कांग्रेस ने पिछले साल सितंबर में अमरिंदर को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था। अब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी अलग पार्टी बनाई है और वे भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, मैं आपको बताऊंगा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के सीएम पद से क्यों हटाया गया। इसका कारण यह है कि वह गरीब लोगों को मुफ्त बिजली देने के लिए राजी नहीं हुए। वे कहते रहे कि बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनियों के साथ उनके कॉन्ट्रैक्ट हैं। अमरिंदर जी ने मुझे कहा कि हम बिजली माफ नहीं कर सकते क्योंकि हमारा बिजली कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट है।
कैप्टन पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा, आप (अमरिंदर) पंजाब के चीफ मिनिस्टर हो, आपका पंजाब की जनता के साथ कॉन्ट्रैक्ट नहीं है क्या। यही सवाल मैंने चन्नी जी से पूछा कि आप सीएम बने हैं और बिजली माफी का पंजाब के करीब लोगों का मामला है। इसको आप देखकर ठीक करिए। चन्नी जी ने ये नहीं कहा कि हमारा कॉन्ट्रैक्ट है किसी के साथ। चन्नी जी ने एकदम 1500 करोड़ रुपये 20 लाख परिवारों के माफ कर दिए।

NEWS TEHKIKAT

Related Posts

सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दी कार्रवाई की चेतावनी

बेंगलुरु। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति…

You Missed

संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

जंगलों पर संकट के बादल,वन विभाग ने संरक्षण की कवायद तेज  अतिक्रमण- विकास की दोहरी मार झेल रहे वन -घटते दायरे को थामने,हरियाली बढ़ाने पर जोर

बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत; हत्या के आरोपी फरार

रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग

बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग