रुस-यूक्रेन तनाव: भारत में 20 रुपये तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, सोना में आयेगी और चमक

Spread the love

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतें भारत में 20 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ सकती हैं, क्योंकि रूस-यूक्रेन के बीच गहराते तनाव से ग्लोबल क्रूड ऑयल प्राइसेज रिकॉर्ड हाई के करीब हैं। यह बात एचडीएफसी बैंक की एक रिसर्च रिपोर्ट में कही गई है। हालांकि, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां शायद ही कीमत बढ़ोतरी का पूरा बोझ ग्राहकों पर डालें। रिपोर्ट लिखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है कि केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर सकती है। इस बीच, पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा है कि ऑयल कंपनियां, फ्यूल प्राइसेज तय करेंगी। उन्होंने कहा कि देश में क्रूड ऑयल की कोई कमी नहीं होगी। पुरी ने कहा कि सरकार नागरिकों के सर्वाेच्च हित में फैसला लेगी।

2008 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था क्रूड
इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज में सोमवार को ब्रेंट फ्यूचर का मई वायदा (मई कॉन्ट्रैक्ट) 139.13 डॉलर के स्तर को छूने के बाद 123.21 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जो कि साल 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। क्रूड ऑयल की कीमतों में यह तेजी इसलिए आई है, क्योंकि इस बात का डर लगातार बढ़ रहा है कि अमेरिका और यूरोपियन यूनियन, रूस से आयात किए जाने वाले ऑयल पर पूरी तरह पाबंदी लगा सकते हैं। वहीं, मंगलवार को शुरुआती ट्रेड में ब्रेंट फ्यूचर का मई वायदा अपने पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2.49 फीसदी की तेजी के साथ 126.28 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दी कार्रवाई की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveबेंगलुरु। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव महिलाओं के साथ…

    कॉमिक कॉन में बिखरेंगे कला के रंग, जैन खान की कलाकृतियों का लगेगा बूथ

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली। कॉमिक कॉन दिल्ली में RAYZ आर्ट का आयोजन होने जा रहा है। 5 से 7 दिसंबर तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में ज़ैन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी