रूद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए यातायात पुलिस ने डीडी चौक पर स्कॉर्पियो पकड़ी। जिस में साड़ियों का अंबार भरा हुआ था। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने गाड़ी को कोतवाली में खड़ा करवा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। चर्चा यह भी है कि गाड़ी पर बीडीसी प्रत्याशी का चस्पा लगा हुआ है और संभावना है कि साड़ी देकर वोटरों को लुभाने की कोशिश हो सकती है।
जानकारी के अनुसार 22 जुलाई की दोपहर तीन बजे डीडी चौक पर यातायात पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को देख रहे थे कि तभी यातायात कर्मियों की नजर एक स्कॉर्पियो पर पड़ती है। जिसके पीछे बीडीसी प्रत्याशी का पोस्टर लगा हुआ था। जब पुलिस ने गाड़ी को रोका,तो देखा कि गाड़ी में महंगी साडियों का जखीरा भरा हुआ था और जब चालक से पूछा। तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस गाड़ी को कोतवाली लेकर आई। कोतवाल मनोज रतूडी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में साड़ियों के सभी बिल दिखाएं जा चुके है। बावजूद प्रत्या शी का पोस्टर लगना और साड़ियों किस फर्म या दुकान पर जाती थी। इस प्रकार की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी।




