नाबालिग दुष्कर्म के दोषियों को आजीवन कारावास वर्ष 2020 थाना आईटीआई का था मामला -अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला

रूद्रपुर। – वर्ष 2020 में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के चार दोषियों को अपर सत्र न्यायाधीश एफटी एससी ने आजीवन कारावास और 1.50 लाख रुपये अर्थदंड देने की सजा सुनाई। इस दौरान विशेष लोक अभियोजक ने अदालत के सामने 12 गवाह पेश किए । दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया।
विशेष लोक अभियोजक दांडिक उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना आईटीआई की रहने वाली शिकायतकर्ता ने तहरीर देते हुए बताया था कि वह सब्जी लगाकर,जबकि बहू बेटा खेतों में काम कर अपनी जीविका चलाते है। बताया कि 19 से 20 अगस्त की मध्यरात्रि को घर पर पति व उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी। त भी छत कूदकर वेद प्रकाश उर्फ मोहित उर्फ गोलू निवासी सुभाष नगर वैशाली कॉलोनी,मयंक शर्मा उर्फ पंडित निवासी श्यामा पुरम,धीर सिंह निवासी हल्दुआ थारी रामनगर और अजय कुमार निवासी चिल्किया टांडा रामनगर घर में घुसता है और पति व नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर देते है और नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर चोरी की घटना होने को दर्शाने का प्रयास करते है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर देते है। प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश एफटीएससी संगीता आर्या की अदालत में होती है। जहां विशेष लोक अभियोजक उमेश कुमार गुप्ता ने अदालत के सामने 12 गवाह पेश किए। दोनों पक्षों की जिरह सुनने के बाद अदालत ने दुष्कर्म के चार दोषियों को आजीवन कारावास और 1.50लाख रुपये अर्थदंड देने की सजा सुनाई।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    रुद्रपुर   24 सितंबर की रात शिव एनक्लेव में हुई तबाड़तोड़ गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प पुलिस ने तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की और एक पिस्टल,तमंचा और कारतूस…

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    रुद्पुर-  हिमाचल के कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का सोना और नकदी बटवारे में फंसे आबकारी दरोगा और सिपाही का यह कोई पहला मामला नही था। पिछले तीन…

    You Missed

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    तीन सालों में रिश्वत खोरी में दागदार हो चुकी हैं आबकारी   कई अधिकारी-कर्मचारी जा चुके है जेल   वर्ष 2023 से 2026 के मामले आए सामने

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    भारत निर्वाचन आयुक्त को लेकर कांग्रेसियों का विरोध मार्च   निकाली पुतले की शव यात्रा,कलेक्ट्रेट कूच   राष्ट्रपति को भेजा खत,भंग हो सभी आदेश

    बीमा कंपनी-डीलर को देना होगा 15 हजार हर्जाना  उपभोक्ता फोरम ने सुनाया फैसला  उपभोक्ता ने दायर की थी याचिका

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    किच्छा पालिका चुनाव:-लामबंद हुए अधिवक्ता मतगणना कराने का उठाया मुद्दा -निर्वाचन आयोग को लिखा खत

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी