सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी पर भड़का सिख समाज  पुलिस कार्यालय पर किया प्रदर्शन शंकर नाम के युवक का आया सामने नाम

रुद्रपुर  -सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी देने से भड़के सिख समुदाय के लोगों ने पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एसएसपी को संबोधित ज्ञापन सौपा। उनका आरोप था कि फेसबुक पर शंकर नाम का एक युवक बार-बार भडकाऊ और अशोभनीय टिप्पणी कर रहा है। जिससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हो रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ। तो आंदोलन किया जाएंगा।

भारतीय किसान यूनियन के कुमाऊं मंडल महासचिव विक्रम सिंह गोराया के साथ बड़ी संख्या में किसान पुलिस कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से शंकर विश्वास नाम का एक युवक लगातार फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक व सांप्रदायिक भड़काऊ टिप्पणी कर रहा है। बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर कोई मैसेज वायरल किया था। जिसके बाद से ही आरोपी सिख समुदाय के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी कर रहा है। टिप्पणी सिख समाज की भावनाओं को आहत कर रहा है। साथ ही महिलाओं को भी अपमान कर रहा है। विभाजन के इतिहास की आड में समाज के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर बलविंदर सिंह,करण रंधावा,विक्रमजीत सिंह विर्क,पवन सिंह,राजेंद्र सिंह,हरप्रीत सिंह,हरविंदर सिंह,शमशेर सिंह,तरसेम सिंह आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    रुद्रपुर -कोतवाली पुलिस ने म्यूल खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई क रते हुए दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया और कई म्यूल खाते में भी चिहिन त किए है। पुलिस का…

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    रुद्रपुर -कोतवाली पुलिस ने वीजा-पासपोर्ट बनाने और विदेशों में नौक री दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले इमीग्रेशन संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से बड़ी…

    You Missed

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    जंगलों पर संकट के बादल,वन विभाग ने संरक्षण की कवायद तेज  अतिक्रमण- विकास की दोहरी मार झेल रहे वन -घटते दायरे को थामने,हरियाली बढ़ाने पर जोर

    बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत; हत्या के आरोपी फरार

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग