शिवचरण आउट,अब कौन बरेली समाजवादी पार्टी में जिलाध्यक्ष पद के लिए मची सियासी खींचतान

रिपोर्टर.*प्रवीण कुमार*

उत्तर प्रदेश की सियासत के केंद्र बरेली में समाजवादी पार्टी के भीतर एक बड़ा राजनीतिक भूकंप आया है। लंबे समय से सुलग रही असंतोष की चिंगारी आखिरकार बड़े धमाके में बदल गई है। सपा हाईकमान ने जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप को पद से हटाकर जिले की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। अब सवाल यह है कि बरेली में साइकिल की कमान किसके हाथ होगी

कुर्सी खाली, दावेदार भारी जैसे ही शिवचरण कश्यप की विदाई की खबर पुख्ता हुई, बरेली से लेकर लखनऊ तक दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। पार्टी के पुराने दिग्गजों से लेकर युवा और महत्वाकांक्षी चेहरों ने अपनी जोर-आजमाइश शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो अंदरखाने लॉबिंग का दौर चरम पर है और हर कोई अपने सामाजिक समीकरण और वफादारी का सर्टिफिकेट लेकर हाईकमान के दरबार में हाजिरी लगा रहा है।

 

चर्चा है कि शिवचरण कश्यप को हटाने के पीछे संगठन में बढ़ती निष्क्रियता और गहरी होती गुटबाजी सबसे बड़ी वजह बनी। हाईकमान तक लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं कि जिले में तालमेल की कमी है और संगठन जमीन पर कमजोर हो रहा है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं, इसीलिए यह बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया गया।

 

इस बार जिलाध्यक्ष की कुर्सी इतनी आसानी से नहीं मिलने वाली। पार्टी नेतृत्व दावेदारों को कड़ी कसौटी पर परख रहा है।

क्या उम्मीदवार सभी गुटों को एक साथ ला पाएगा

 

क्या उसके पास जातीय और सामाजिक संतुलन साधने का फॉर्मूला है

और सबसे महत्वपूर्ण, क्या वह 2027 के रण में पार्टी को जीत दिला पाएगा बरेली की सपा राजनीति का नया मोड़

दावेदारों की बढ़ती सक्रियता और तेज होते राजनीतिक संकेतों के बीच बरेली की सपा राजनीति अब एक नए मोड़ पर है। जल्द ही नए नाम पर मुहर लग सकती है, जो न केवल संगठन को एकजुट करेगा बल्कि बरेली में समाजवादी पार्टी की नई दिशा और दशा भी तय करेगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नकली नोटों की सप्लाई का खुलासा, 50 हजार की करेंसी के साथ पांच गिरफ्तार

    शाहजहांपुर,  नकली नोटों के कारोबार में पति-पत्नी समेत पांच लोग शामिल थे। शाहजहांपुर की सदर बाजार पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए…

    गोवंश वध के मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, चापड़ और अन्य सामान बरामद

    सीबीगंज में गोवंशीय पशु के वध के मामले में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन लोहे के चापड़, लकड़ी का गुटका, प्लास्टिक की…

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

    जसपुर में जनगणना अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

    नौ माह में 60 हत्याओं से दहला कुमाऊं, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कत्ल

    जौलजीबी मेले के विवाद पर उत्तराखंड की गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर साधा निशाना