वेंडिंग जोन में सन्नाटा, छोटे व्यापारी बेहाल बड़े व्यापारियों के दुकानें न खोलने से ठप हुआ कारोबार

रुद्रपुर  नगर निगम की ओर से बनाए गए  वेंडिंग जोन में अब तक व्यापार में तेजी नहीं आ सकी है। इसकी वजह से लघु व्यापारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बड़े व्यापारियों द्वारा आवंटित दुकानें अब तक न खोले जाने से यहां का बाजार रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है।

स्थिति यह है कि व्यापार न चलने से कई छोटे व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं और अब वे सड़क पर दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह जीवन-यापन कर रहे हैं। अस्थायी वेंडिंग जोन में इस समय सन्नाटा पसरा हुआ है, और कुछ व्यापारी तो पलायन की तैयारी में हैं।

गांधी पार्क क्षेत्र से हटाए गए ठेले-फड़ वालों को यहां छोटी दुकानें आवंटित की गई थीं। करीब सभी छोटे व्यापारियों ने अप्रैल से यहां काम शुरू कर दिया था, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी कारोबार में सुधार नहीं हुआ।

व्यापारियों का कहना है कि जब तक बड़े व्यापारी अपनी दुकानें शुरू नहीं करेंगे, तब तक ग्राहक यहां नहीं आएंगे। दुकानों में वैरायटी की कमी भी व्यापार ठप होने की बड़ी वजह बताई जा रही है।

लघु व्यापारियों ने नगर निगम से मांग की है कि वह आवंटित दुकानों के संचालन के लिए सख्त कदम उठाए, ताकि छोटे व्यापारियों की दिक्कतें दूर हो सकें और वेंडिंग जोन में फिर से रौनक लौट सके।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी