नर्स हत्याकांड की तफ्तीश में एसआईटी का हुआ गठन

Spread the love

रुद्रपुर, नर्स हत्याकांड को लेकर जहां सड़कों पर उतर क र लोग सीबीआई जांच का मुद्दा उठा रहे है। वहीं एसएसपी ने नर्स हत्याकांड को लेकर अब एसआईटी का गठन कर दिया है। जिसमें दो एसपी,एक सीओ सहित बीस दारोगा-सिपाही शामिल है। साथ ही हत्याकांड की बारीकी से तफ्तीश को लेकर रणनीति भी तय हो चुकी है।

बताते चलें कि 30 जुलाई को वसुंधरा कॉलोनी की रहने वाले नर्स लापता हो गई थी और 31 जुलाई को कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। अभी पुलिस खोजबीन कर ही रही थी कि आठ अगस्त की शाम को डिब डिबा यूपी स्थित एक खाली प्लाट में नर्स का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

हत्याकांड की जांच करते हुए पुलिस ने बरेली निवासी धर्मेंद्र कुमार को हत्याकांड का आरोपी बताते हुए खुलासा कर दिया,लेकिन खुलासे से मृत क परिजन संतुष्ठ नहीं थे। वहीं राजनीतिक दल,छात्र एवं समाज के लोग सड़कों पर उतर गए और हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग करने लगे। हत्याकांड की गूंज जैसे ही गैरसैण विधान सभा सत्र तक पहुंचने लगी। वैसे ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने हत्याकांड को लेकर एसआईटी का गठन कर दिया।

उन्होंने बताया कि एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके और एसपी सिटी मनोज कत्याल हत्याकांड की मॉनिटरिंग करेंगे,जबकि सीओ सदर निहारिका तोमर एसआईटी को लीड करेंगे। एसआईटी में निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी,एसएसआई दीपक कौशिक, अशोक कुमार के अलावा एसओजी प्रभारी संजय पाठक,दरोगा नवीन बुधानी, संदीप पिलखवाल,चंदन सिंह बिष्ट,दीपक जोशी, प्रदीप पंत,ने हा राणा,सुरेंद्र रिंगवाल,भूपेंद्र कुमार के अलावा पांच महिला एवं पुरुष आरक्षी शामिल रहेगे। बताया कि एसआईटी की तफ्तीश गुमशुदगी से लेकर शव बरामद तक और हत्या आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड के सवालों के घेरे में रहेगी। जल्द एसआईटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएंगा।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप