लव जिहाद के नाम पर कैफे में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले छह गिरफ्तार,

Spread the love

बरेली  लव जिहाद के नाम पर प्रेमनगर के एक कैफे में तोड़फोड़ और मारपीट कर दहशत फैलाने वाले छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार तो कर लिया। मगर इन युवाओं को भड़काने वाला ऋषभ ठाकुर और दीपक पाठक अब भी पुलिस की पहुंच से दूर है। ऋषभ ठाकुर को जिस हिंदू संगठन से जुड़ा बताया गया था, उसने भी ऋषभ को पूर्व में ही निष्कासित बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। बता दें कि पहले तो पुलिस ने होटल संचालक और दो मुस्लिम युवकों पर ही शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर दी थी। मगर सोशल मीडिया पर गुंडागर्दी के वीडियो वायरल हुए तो दहशत फैलाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। दरअसल प्रेमनगर के एक कैफे में शनिवार को नर्सिंग छात्रा की बर्थ डे पार्टी में लव जिहाद का आरोप लगाकर हंगामा करने वाले एक हिंदू संगठन के दो नामजद समेत 25 लोगों पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। कैफे मालिक की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में पुलिस ने घटना के बाद कैफे संचालक समेत दूसरे समुदाय के दो युवकों का ही शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया था। कैफे में हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया था।

इस मामले में रविवार को पीलीभीत निवासी कैफे मालिक शैलेंद्र गंगवार ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि राजेंद्र नगर स्थित उनके कैफे पर कुछ ग्राहक बैठकर जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। रेस्टोरेंट का स्टाफ उनको सर्विस दे रहा था। इसी बीच सुभाषनगर निवासी ऋषभ ठाकुर और मिनी बाईपास निवासी दीपक पाठक अपने 20 से 25 अज्ञात साथियों के साथ आए और ग्राहकों के साथ मारपीट और गालीगलौज की। जान से मारने की धमकी देकर सामान तोड़ दिया जिससे उनका काफी नुकसान हुआ। उनके कैफे में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी फुटेज भी उनके पास है। सीओ फर्स्ट आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पीड़ित युवकों पर कार्रवाई पर भी थाना प्रभारी की जांच शुरू
हाल में ही देहात से आए प्रेमनगर थाना प्रभारी राजबली की लगातार दो मामले में भूमिका की जांच शुरू हो गई है। बर्थ डे पार्टी में पीड़ित युवकों पर ही कार्रवाई करने के मामले में थाना प्रभारी की भूमिका के जांच के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले शनिवार को उनके खिलाफ लूट के मामले को छिनैती में दर्ज करने को लेकर भी जांच खुली है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में जीत की खुशी में भाजपाइयों ने मनाया जश्न  विधायक अरोरा ने कार्यकर्ताओं संग आतिशबाजी कर मनाई खुशी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  : असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में जीत की खुशी में भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान विधायक अरोरा ने ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं के साथ…

    बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति को जनता ने दिया करारा जवाब

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता और स्पष्ट बहुमत मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने खुशी जाहिर की। साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में जीत की खुशी में भाजपाइयों ने मनाया जश्न  विधायक अरोरा ने कार्यकर्ताओं संग आतिशबाजी कर मनाई खुशी

    असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में जीत की खुशी में भाजपाइयों ने मनाया जश्न  विधायक अरोरा ने कार्यकर्ताओं संग आतिशबाजी कर मनाई खुशी

    बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति को जनता ने दिया करारा जवाब

    बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति को जनता ने दिया करारा जवाब

    कमरे में बंधक बनाकर स्कूली छात्रों से हुआ दुष्कर्म  आवाज दबाने को लगाया था स्पीकर -पीड़िता की मां ने सौंपी तहरीर

    राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को, प्राधिकरण सचिव पंत ने दी जानकारी

    राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को, प्राधिकरण सचिव पंत ने दी जानकारी

    नशे में पीएसी कर्मी का तांडव, दंपत्ति पर हमला, दुकान तोड़ी