बिना नंबर या मॉडिफाइड बाईकों पर शिकंजा कसते हुए छह बाईकों को सीज किया

रूद्रपुर। जिले के नये कप्तान मणिकांत मिश्रा ने आते ही जिला मुख्यालय की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद शुरू कर दी है।   उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करें।

  कप्तान ने शहर का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया और अधीनस्थ अधिकारियों को यातायात व्यवस्था ठीक करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पूरे अमले के साथ रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गाबा चौक से लेकर इंदिरा चौक, मुख्य बाजार मोड़, डीडी चौक, काशीपुर बाई पास रोड की यातायात व्यवस्था देखी और यहां लगने वाले जाम से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यातायात में बाधित बनने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करें, किसी भी सूरत में सड़कों पर जाम नहीं लगना चाहिए। कप्तान ने यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निरीक्षण के दौरान एसएसपी के साथ एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, एसपी काशीपुर अभय सिंह, एएसपी निहारिका तोमर, यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या, कोतवाल एमएस दसौनी, चौकी प्रभारी बाजार विजय सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी कर्मी मौजूद रहे। वहीं नये कप्तान की सख्ती के बाद पुलिस यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ एक्टिव हो गयी है। रम्पुरा पुलिस चौकी ने बिना नंबर या मॉडिफाइड बाईकों पर शिकंजा कसते हुए अभियान चलाकर छह बाईकों को सीज कर दिया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद