भ्रष्टाचार में नंबर वन, काम में जीरो बरेली के जिला अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव पर शिकंजा*

 

 

हाल ही में आला हजरत के उर्स के अवसर पर, पूरे शहर में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी चौकसी में लगे थे। इस बीच अपूर्व श्रीवास्तव की ड्यूटी भी लगाई गई थी। लेकिन इतने गंभीर अवसर पर जिम्मेदारी निभाने के बजाय वह जम्मू-कश्मीर घूमने निकल गए।

 

डीएम का सख्त रुख

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने इस मामले को गंभीर मानते हुए अपूर्व श्रीवास्तव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही रिपोर्ट की एक कॉपी प्रमुख सचिव एवं विभागाध्यक्ष को भी भेजी गई है, ताकि उच्च स्तर पर निर्णय लिया जा सके।

 

खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली से जनता में रोष ..

 

खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से उठ रही शिकायतों ने आखिरकार जोर पकड़ लिया है। जिला अभिहित अधिकारी (डीओ) अपूर्व श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर लगातार वसूली करने, लाइसेंस जारी करने में धांधली, और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने की शिकायतें आ रही थीं।

 

सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का नोटिस

मामले को गंभीर मानते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने अपूर्व श्रीवास्तव को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि:

 

बरेली में कई ऐसे लाइसेंस जिनकी अनुमोदन प्रक्रिया अधूरी थी, उन्हें बिना समीक्षा ही जारी कर दिया गया।

 

विभागीय कार्यों में उनकी सत्यनिष्ठा संदिग्ध प्रतीत होती है। पूरे जिले से लगातार वसूली की शिकायतें मिल रही हैं। इस नोटिस की कॉपी जिलाधिकारी को भी भेजी गई है, ताकि स्थानीय स्तर पर जांच की जा सके। जनता की आवाज स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों का कहना है कि खाद्य विभाग में बिना सेटिंग के कोई भी कार्य पूरा नहीं होता।

 

वसूली की शिकायतें आम हैं, और लाइसेंस प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है।

 

अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि विभागीय स्तर पर अपूर्व श्रीवास्तव के खिलाफ किस हद तक कार्रवाई होती है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    नेपाल पहुंचने के बाद युवती ने कथित रूप से कारोबारी को फोन कर चोरी की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बरामद माल का आधा हिस्सा रुद्रपुर में पुलिस ने…

    You Missed

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा