स्कूटी में 4 किलो चरस ले जाता तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक नशा तस्कर को चार किलो अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक कौशल भाकुनी साथी पुलिसकर्मियों हेका- भुवन पाण्डे, का- दिनेश चन्द व विनोद खत्री के साथ जाफरपुर कट पर उनि चन्दन सिह तथा का- अजय रावत संग काशीपुर हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी रूद्रपुर की तरफ से स्कूटी सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को चौकिंग करता देख वह वापस मुड़ने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता राजेन्द्र सिह मेहता पुत्र हीरा सिंह मेहता निवासी ग्राम बेडू महर थाना नाचनी तहसील मुनस्यारी जिला पिथौरागढ़ हाल निवासी चक्की मोड दिनेशपुर बताया। उसके पास मौजूद स्कूटी संख्या यूके 04 एक्यू 1044 की तलाशी ली गई तो उसकी डिग्गी से चन्नी में लिपटी अवैध चरस बरामद हुई। जिका वजन लेने पर कुल शुद्ध वजन 4-050 किलोग्राम पाया गया। पकड़े गये नशा तस्कर राजेन्द्र मेहता ने बताया कि वह सिडकुल कम्पनी मे नौकरी करता है। आवश्यक पूछताछ करने के बाद पुलिस ने बरामद चरस कब्जे में लेकर राजेन्द्र को गिरफ्तार करके उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर स्कूटी को सीज कर दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी