उत्तरकाशी जनपद में अबतक 343 लोगों को सुरक्षित बचाया, मृतकों के परिजनों को पांच लाख की सहायता

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में पांच अगस्त को आई भीषण प्राकृतिक आपदा में फंसे कुल 343 लोगों को शनिवार 13.15 बजे तक सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। सचिव, राज्य आपदा एवं पुनर्वास, विनोद कुमार सुमन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह शुरू हुए रेस्क्यू के दौरान, कुल 226 लोगों को आईटीबीपी मातली जबकि 107 लोगों को हवाई पट्टी चिन्यालीसौड़ और 10 को देहरादून लाया गया।

उन्होंने बताया कि एक जनरेटर लेकर एक चिनूक हेलिकाप्टर ने जॉलीग्रांट से उड़ान भरी जबकि दूसरा चिनूक जनरेटर लेकर धरासू से हर्षिल के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू अभियान को गति देने तथा रेस्क्यू अभियान के लिए जरूरी लॉजिस्टिकल समर्थन प्रदान करने के लिए तीन चीता हेलीकॉप्टर जॉलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंच चुके हैं।  उन्होंने बताया कि आज सुबह से ही युक़ाडा के हेलीकॉप्टरों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। श्री सुमन ने बताया कि इस दौरान, एक GPR, दो मेटल डिटेक्टर तथा सेना के जवानों को लेकर तीन हेलीकॉप्टरों ने हर्षिल के लिए जॉलीग्रांट से उड़ान भरी जबकि एनजीआरआई, हैदराबाद से जीपीआर रडार भी जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने वाला है। इससे रेस्क्यू कार्यों में और ज्यादा तेजी आएगी।

धराली आपदा प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के धराली गांव में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के पुनर्वास एवं राहत के लिए शनिवार को दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पांच लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि और आपदा में मृतकों के परिजनों को भी पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी ताकि उन्हें इस कठिन समय में आर्थिक सहारा मिल सके।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप