मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

Spread the love

बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर सपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बरेली जनपद की ‘जिला चुनाव संचालन समिति’ का आधिकारिक गठन कर दिया गया है। पार्टी इस चुनाव को पूरी दमखम और एकजुटता के साथ लड़ने के मूड में है।

 

चुनाव को सुनियोजित तरीके से संचालित करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है शुभलेश यादव जिलाध्यक् शमीम खाँ सुल्तानी महानगर अध्यक्ष संयुक्त प्रभारी बरेली-मुरादाबाद मंडल शेख जाकिर हुसैन पूर्व जिलाध्यक्ष, बिजनौर यह पूरी संचालन समिति पूर्व MLC कुँवर जयेश प्रसाद, प्रभारी व पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, सांसद नीरज मौर्य, विधायक अताउर रहमान और विधायक शहज़िल इस्लाम के कुशल मार्गदर्शन में चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारेगी। शुभलेश यादव

जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने पार्टी का रुख साफ करते हुए कहा पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार, सपा का एक-एक कार्यकर्ता शिक्षक समाज के प्रत्येक मतदाता तक सीधे पहुंच बनाएगा। आज शिक्षक वर्ग जिन समस्याओं से जूझ रहा है, उन्हें विधान परिषद में मजबूती से उठाने का माद्दा सिर्फ समाजवादी पार्टी में है। हम अपनी पूरी संगठनात्मक ताकत के साथ इस चुनाव मैदान में उतर रहे हैं और जीत दर्ज करेंगे। शिक्षकों के हक की आवाज पुरानी पेंशन बहाली, मानदेय और शिक्षकों के अन्य गंभीर मुद्दों को चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा।बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को सक्रिय कर दिया गया है।क्षेत्र के सांसदों और विधायकों की प्रतिष्ठा इस चुनाव से सीधे तौर पर जुड़ी है।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। तहसीलदार रुद्रपुर द्वारा कुछ लोगों को आय प्रमाण पत्र की जांच के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा  13 साल की नाबालिग को बनाए रखा बंधक  कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस के फूले हाथ-पांव

    धार्मिक स्थलों से चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का उपवास, राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग

    धार्मिक स्थलों से चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का उपवास, राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग

    बेखौफ बाइक चोर, पुलिस महज मुकदमा दर्ज करने तक सीमित!

    बेखौफ बाइक चोर, पुलिस महज मुकदमा दर्ज करने तक सीमित!

    बारिश में टपकती छत, जर्जर दीवारें… आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी बनी खतरे का ठिकाना

    बारिश में टपकती छत, जर्जर दीवारें… आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी बनी खतरे का ठिकाना

    1100 मरीजों की ओपीडी,डॉक्टरों का टोटा,कैसा होगा इलाज  10 डॉक्टरों के तबादले के बाद बिगड़ने लगे हालात -राजकीय मेडिकल कॉलेज की चरमराई व्यवस्था