स्वच्छता पर सख्ती नगर आयुक्त ने औचक निरीक्षण में पकड़ी खामियां, दिए कड़े निर्देश

Spread the love

बरेली। शहर में स्वच्छता और निर्माण कार्यों की रफ्तार को जांचने के लिए नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था में खामियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई।

 

इन इलाकों में किया निरीक्षण

सेटेलाइट, पीलीभीत रोड, छोटी विहार, एजाजनगर गौटिया, ईंट पजाया चौराहा और बाग अहमद जैसे क्षेत्रों में चल रहे सफाई अभियान, नाला सफाई और निर्माण कार्यों की स्थिति का जायज़ा लिया गया।

 

सख्त निर्देश: गाद हटाने में ना हो देरी

नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नालों से निकाली गई सिल्ट (गाद) को उसी दिन हटा दिया जाए ताकि दुर्गंध और मच्छरों की समस्या न उत्पन्न हो। साथ ही सफाईकर्मियों को यूनिफॉर्म और सेफ्टी गियर जैसे बूट पहनकर ही कार्य करने के आदेश दिए गए।

 

छोटी विहार के स्कूल के पास गंदगी पर जताई नाराजगी

छोटी विहार में स्थित एक स्कूल के पास गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षकों और नायकों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्हें तीन दिन के भीतर सफाई पूरी करने के निर्देश दिए गए, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

 

एजाजनगर गौटिया में सड़क और नाली निर्माण के निर्देश

एजाजनगर गौटिया स्थित नए कब्रिस्तान के पास दो गलियों के सड़क लेवल में अंतर पाया गया। इस पर नगर आयुक्त ने एक गली की सड़क ऊंची करने और दूसरी गली में नई नाली निर्माण के लिए नया प्राकलन तैयार करने के आदेश दिए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    Spread the love

    Spread the love    रिपोर्ट. *प्रवीण कुमार*   बरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापरक समाधान हेतु शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    Spread the love

    Spread the love  रिपोर्ट.*प्रवीण कुमार* ​ कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन जब दो जांबाज पुलिस अधिकारी एक-दूसरे के हमसफर बनें, तो वह चर्चा का विषय बन जाता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी