बीडीए ने रचा इतिहास एक दिन में कमाए 104 करोड़ रुपये,,रेजेंसी हेल्थ ने खरीदी 54 करोड़ की जमीन, बनेगा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

Spread the love

 

 

*प्रवीण कुमार*

 

 

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए एक ही दिन में रिकॉर्ड 104 करोड़ रुपये की कमाई की। यह आय बीडीए कार्यालय में आयोजित व्यवसायिक संपत्तियों की नीलामी से प्राप्त हुई। नीलामी में सबसे बड़ी बोली रेजेंसी हेल्थ की रही।

 

350 बेड का बनेगा बरेली का सबसे बड़ा अस्पताल

 

सेक्टर-11, पंचवटी इन्क्लेव में हॉस्पिटल के लिए आरक्षित 12,902 वर्गमीटर भूमि को रेजेंसी हेल्थ ने 54 करोड़ रुपये में खरीदा। यहां बरेली का सबसे बड़ा 350 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा।

 

मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में नया मील का पत्थर

 

रेजेंसी हेल्थ द्वारा प्रस्तावित अस्पताल में 100 बेड का आईसीयू, 12 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट स्थापित किए जाएंगे। यह अस्पताल सभी सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा, जिससे क्षेत्र के मरीजों को उच्चस्तरीय इलाज की सुविधा मिलेगी।

 

बरेली को मिलेगा हाईटेक स्वास्थ्य सेवाओं का तोहफा

 

रेजेंसी हेल्थ पहले ही कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी में अपनी सेवाएं दे रहा है। अब बरेली भी इस नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है, जिससे यहां के नागरिकों को हाईटेक चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।

 

रामगंगा नगर बन रहा बरेली का नया विकास केंद्र

 

बीडीए की रामगंगा नगर आवासीय योजना में अब तक कई प्रमुख संस्थानों को ज़मीनें आवंटित की जा चुकी हैं। इनमें डी मार्ट, सशस्त्र सीमा बल, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड, एलआईसी, आईएमए, एसबीआई, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक और लखनऊ पब्लिक स्कूल जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।

 

कुछ संस्थाओं ने निर्माण कार्य पूरा कर लिया है, जबकि अन्य का कार्य प्रगति पर है। इन परियोजनाओं के पूरा होते ही रामगंगा नगर बरेली का नया शैक्षणिक, स्वास्थ्य और व्यावसायिक केंद्र बनकर उभरेगा।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    Spread the love

    Spread the loveबरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों…

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप