तीन जनवरी को पूर्वान्ह 10 से 3 बजे तक आवंटित किये जायेगे प्रतीक चिन्ह

रुद्रपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पं. स्था.) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद के नागर निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु 27 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक पूर्वाह्न 10 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेगें। 31 दिसम्बर व 01 जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी, 02 जनवरी को पूर्वान्ह 10 बजे से 4 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की वापसी होगी। उन्होने बताया कि 03 जनवरी को पूर्वान्ह 10 से 3 बजे तक प्रतीक चिन्ह आवंटन किये जायेगें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 23 जनवरी को पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक मतदान होगा तथा 25 जनवरी को पूर्वान्ह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना होगी। उन्होने बताया कि किसी भी अन्य आवश्यक जानकारी सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचन अधिकारी स्था0निकाय से प्राप्त की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद खटीमा का नामांकन प्राप्ति, जांच, वापसी एवं प्रतीक आवंटन का कार्य उप जिलाधिकारी कार्यालय खटीमा व स्ट्रांग रूम एवं मतगणना का कार्य मंडी समिति परिसर खटीमा में किया जायेगा। इस तरह नगर पालिका परिषद सितारगंज, नगर पंचायत शक्तिगढ़ व नानकमत्ता के नामांकन प्राप्ति, जांच, वापसी एवं प्रतीक आवंटन का कार्य उप जिलाधिकारी कार्यालय सितारगंज व स्ट्रांग रूम एवं मतगणना का कार्य मंडी समिति परिसर सितारगंज में किया जायेगा। नगर निगम रूद्रपुर व नगर पंचायत लालपुर का नामांकन प्राप्ति, जांच, वापसी एवं प्रतीक आवंटन का कार्य कलेक्ट्रेट परिसर रूद्रपुर में व स्ट्रांग रूम एवं मतगणना का कार्य मंडी समिति परिसर बगवाड़ा रूद्रपुर में किया जायेगा। नगर पालिका परिषद नगला का नामांकन प्राप्ति, जांच, वापसी एवं प्रतीक आवंटन का कार्य उप जिलाधिकारी कार्यालय किच्छा व स्ट्रांग रूम एव मतगणना का कार्य मंडी समिति परिसर बगवाड़ा में किया जायेगा। नगर पालिका परिषद गदरपुर व नगर पंचायत दिनेशपुर, गूलरभोज का नामांकन प्राप्ति, जांच, वापसी एवं प्रतीक आवंटन का कार्य तहसील कार्यालय गदरपुर व स्ट्रांग रूम एव मतगणना का कार्य मंडी समिति परिसर बगवाड़ा रूद्रपुर में किया जायेगा। नगर पालिका परिषद बाजपुर व नगर पंचायत केलाखेड़ा, सुल्तानपुर का नामांकन प्राप्ति, जांच, वापसी एवं प्रतीक आवंटन का कार्य उप जिलाधिकारी कार्यालय बाजपुर में व स्ट्रांग रूम एवं मतगणना का कार्य मंडी समिति परिसर बगवाड़ा रूद्रपुर में किया जायेगा। नगर निगम काशीपुर, नगर पालिका परिषद महुआखेड़ागंज, जसपुर एवं नगर पंचायत महुआडाबरा के नामांकन प्राप्ति, जांच, वापसी एवं प्रतीक आवंटन का कार्य राजकीय पोलीटेक्निक काशीपुर व स्ट्रांग रूम एवं मतगणना का कार्य नवीन फल मंडी समिति परिसर काशीपुर में किया जायेगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद