घर से जेवर नकदी लेकर फरार किशोरी पहुंची कोतवाली

Spread the love

बाजपुर,घर में रखी नकदी व सोने के आभूषण लेकर फरार किशोरी सोमवार की प्रात: अपनी मां के साथ स्वयं ही कोतवाली पहुंच गई। उसने शादी की बात से नाराज होकर अपनी सहेली के घर चले जाने की बात कही। किशोरी के सकुशल लौटने पर परिजन के साथ ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी रविवार की तड़के उस समय बिना बताए घर से निकल गई, जब परिजन सोये हुए थे। सुबह जागने पर जब किशोरी घर में नहीं मिली तो उसकी ढूंढ-खोज शुरू हुई। काफी प्रयासों के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो मां ने कोतवाली में गुमशुदगी तहरीर दे दी। बताया गया कि किशोरी घर में रखे 40 हजार रुपये, सोने के आभूषण, आधार कार्ड आदि अपने साथ ले गई थी।

पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश प्रारंभ कर दी। इसी बीच सोमवार की सुबह किशोरी अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंच गई। पुलिस के अनुसार किशोरी ने बताया कि उसकी मां काफी समय से उसके ऊपर शादी करने का दवाब बना रही है, जबकि वह अभी शादी करना नहीं चाहती। इसको लेकर मां से झगड़ा हुआ तो वह नाराज होकर बाजपुर शहर आ गई और सायं तक अपनी सहेली के साथ रही तथा बाद में घर चली गई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी