शराब तस्करी पर कार्रवाई न करने पर एसओजी भंग

हरिद्वार,  ऋषिकेश में शराब तस्करी के मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने समीक्षा की। उन्होंने मामले में कार्रवाई न करने पर एसओजी(स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) देहात को किया भंग कर दिया है। अब पूरे जिले में एक ही एसओजी काम करेगी। वहीं, कोतवाली ऋषिकेश के दो दर्जन पुलिसकर्मियों का भी दूसरी जगह ट्रांसफर होगा।

बता दें कि पिछले दिनों ऋषिकेश में अवैध शराब का धंधा करने वाले लोगों ने एक पोर्टल पत्रकार के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने हंगामे प्रदर्शन के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। मामले में ऋषिकेश पुलिस पर भी सवाल उठे कि यहां शराब तस्करों को शह दी जा रही है।

ऐसे में एसएसपी अजय सिंह ने ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान पता चला कि पुलिस ने इस साल अब तक 113 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की, लेकिन एसओजी ने अवैध शराब पर कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा एसओजी देहात को भंग कर दिया गया। इसके साथ ही अब थाने में तैनात दो दर्जन पुलिसकर्मियों को भी हटाया जा रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद