वर्दी पहनकर नाचने पर तेज प्रताप के सुरक्षा गार्ड को किया गया लाइन हाजिर

Spread the love

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेज प्रताप यादव के सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात एक कांस्टेबल को बिहार के पूर्व मंत्री के आवास पर होली समारोह के दौरान वर्दी पहनकर नाचने के कारण रविवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय द्वारा रविवार को जारी बयान के अनुसार, ‘‘विधायक तेज प्रताप के सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात कांस्टेबल दीपक कुमार को वर्दी में नाचने के लिए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। कुमार की जगह विधायक की सुरक्षा में किसी अन्य कांस्टेबल को तैनात किया जाएगा।’’

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव शनिवार को उस समय एक नए विवाद में घिर गए जब उन्होंने एक पुलिसकर्मी को आदेश दिया कि अगर उसने ठुमका नहीं लगाया, तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ेगा। हसनपुर से विधायक तेज प्रताप के आधिकारिक आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर साझा किया गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी को उनके कहने पर नाचते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो में तेज प्रताप एक अस्थायी मंच पर रखे सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में माइक है। वह पुलिसकर्मी से यह कहते नजर आ रहे हैं, ‘‘ऐ सिपाही, ऐ दीपक, अभी एक गाना बजाएंगे, जिस पर तुमको ठुमका लगाना पड़ेगा। नहीं लगाओगे, तो तुमको ‘सस्पेंड’ कर देंगे। बुरा न मानो होली है।’’

वीडियो में वर्दीधारी पुलिसकर्मी तेज प्रताप की बात का खास बुरा मानता प्रतीत नहीं हो रहा, लेकिन वह ‘‘ठुमका’’ लगाने के बजाय उन्हें खुश करने के लिए अपना दाहिना हाथ हवा में लहराता दिख रहा है। समारोह में तेज प्रताप ने उनके पिता द्वारा आयोजित की जाने वाली ‘‘कपड़ा फाड़ होली’’ की याद दिलाते हुए उनसे मिलने आए समर्थकों के कपड़े फाड़े। वह अपने घर के पास सड़क पर स्कूटर चलाते हुए और जोर-जोर से ‘‘हैप्पी होली पलटू चाचा’’ कहते भी दिखाई दिए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हुए 26 वर्षीय युवक की मौ त की खबर मिलते ही रुद्रपुर में पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया।…

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके के गांव अर्जुनपुर में एक परिवार द्वारा कुल्हाडी व सरिया से प्रहार कर दो युवकों को लहुलूहान किये जाने का मामला सामने आया है। नाजुक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई