गूगल मैप के सहारे आ रही कार अधूरे पुल पर चढ़ी, नीचे गिरकर तीन लोगों की मौत

बरेली, । बरेली में बीती देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। टैक्सी परमिट की कार पुल से नीचे गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जब गांव वालों ने रामगंगा नदी पर जाकर देखा तो क्षतिग्रस्त कार दिखाई पड़ी। कार में तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी।

बता दें, मामला शनिवार देर रात का है। फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पड़े पुल से टैक्सी परमिट की कार नीचे जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक तीनों कार सवार मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद के विवेक कुमार और अमित थे।

बताया जा रहा है कि कार दातागंज की ओर से गूगल मैप के सहारे आ रही थी, तभी अधूरे पुल पर चढ़ गई और नीचे जा गिरी। जब ग्रामीणों ने सुबह घटनास्थल पर जाकर देखा तो आसपास खून पड़ा हुआ था। कार में देखा तो तीनों की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उसकी बाद तीनों की शिनाख्त हुई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद