नहीं पसीजा एंबुलेंस वालों का दिल तो टैक्सी की छत पर भाई का शव बांधकर लाई लाचार बहन

Spread the love

हल्द्वानी । बूढ़े माता-पिता का सहारा बनने के लिए बेटी शहर आ गई। हाथ बंटाने के लिए उसने भाई को भी बुला लिया, लेकिन भाई ने आत्महत्या कर ली। भाई का पोस्टमार्टम हुआ। अब उसे हल्द्वानी के पोस्टमार्टम हाउस से बेरीनाग ले जाना था। गरीब बहन से एंबुलेंस वाले 12 हजार रुपये मांग रहे थे और बहन के हाथ में बस चंद नोट थे। वह एंबुलेंस वालों के आगे मिन्नतें करती रही, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। अंत में उसे अपने भाई के शव को टैक्सी की छत पर बांध कर ले जाना पड़ा।

तमोली ग्वीर बेरीनाग पिथौरागढ़ निवासी गोविंद प्रसाद की उम्र हो चुकी है। फिर भी वह अपनी वृद्ध पत्नी के साथ गांव में खेती-बाड़ी कर एक बेटे और दो बेटियों का पेट पाल रहे थे। जिंदगी कट तो रही थी, लेकिन गुरबत में। शिवानी ने परिवार की हालत और वृद्ध हो चले पिता का सहारा बनने का फैसला लिया। करीब सात माह पहले वह हल्दूचौड़ आ गई। यहां एक कंपनी में काम करने लगी और किराए के मकान में रहने लगी। उसे लगा कि अगर उसका 20 वर्षीय भाई अभिषेक कुमार भी उसके साथ कंपनी में काम करने लगा तो परिवार की आर्थिकी सुधर जाएगी। दो माह पहले अभिषेक हल्दूचौड़ पहुंचा और ​शिवानी ने उसे अपनी ही कंपनी में नौकरी दिला दी। दोनों भाई-बहन किराए के कमरे में रहने लगे।

​शिवानी ने बताया, शुक्रवार सुबह दोनों साथ कंपनी गए। एक घंटे बाद अ​भिषेक सिर दर्द की बात कहकर कंपनी से छुट्टी लेकर घर चला गया। भाई की तबीयत पूछने के लिए शिवानी ने कई कॉल किए, लेकिन अभिषेक ने फोन नहीं उठाया। दोपहर में खाना खाने के लिए ​शिवानी घर गई तो अभिषेक गायब था और कमरे से दवाई की बदबू आ रही थी। शिवानी ने अभिषेक की तलाश की तो उसे घर के नजदीक रेलवे पटरी के पास पड़ा पाया। पुलिस की मदद से अ​भिषेक को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी