नानकमत्ता। नानकसार डैम पार में जमीन की रंजिश में दो सगे चाचा ने रात में अपने घर में सो रहे दो सगे भतीजों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। एक भतीजे की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हत्यारोपित फरार हो गए। फरार हत्यारोपित भाइयों पर केस दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। नानकसागर डैम पार स्थित ग्राम चेतुवाखेड़ा निवासी स्वरूप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि उसके सगे भाई मलकीत सिंह और मिल्खा सिंह ऊर्फ मिला पुत्र महेंद्र सिंह जमीन विवाद को लेकर उनसे रंजिश रखते हैं। इसको लेकर परिवार में अक्सर कहासुनी होती है।




