6 माह की भांजी को लेकर प्रेमी के साथ फरार क्यों हुई वो…

हरिद्वार,  एक युवती के प्रेम प्रसंग के चलते उसकी बहन और जीजा की खासी फजीहत हो गई। वो तो गनीमत रही कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई काम आ गई।

अब आपको बताते हैं पूरी कहानी…दरअसल पुलिस के अनुसार, बीते 13 अगस्त को एक व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी 21 वर्षीय साली उसकी छह माह की बेटी को लेकर साप्ताहिक बाजार में गई थी। मगर फिर बाद घर वापस नहीं आई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। तब फुटेज के जरिए पुलिस होटल में पहुंच गई। सामने आया कि युवती छह माह की मासूम को लेकर एक युवक के साथ गई है।

होटल के रजिस्टर से मिले युवक के मोबाइल फोन नंबर के आधार पर पुलिस टीम बलदेव नगर अंबाला हरियाणा में पहुंची। जहां से एक घर से मौसी भांजी को बरामद कर लिया। पड़ताल में सामने आया कि युवती अपने प्रेमी के घर रह रही थी। भांजी का पालन पोषण भी कर रही थी।कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बच्ची को साथ ले जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद