पुलिस के हत्थे चढ़ा तितली-कबूतर गैंग का मुख्य आरोपी

Spread the love

रुद्रपुर : पिछ्ले कुछ माह से थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में तितली और कबूतर गैंग ने आतंक मचा रखा था। यहां तक कि गैंग को जब एक युवक ने इंकार कर दिया तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर अधमरा कर दिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गैंग के मुख्य सक्रिय आरोपी को गिरफ्तार कर 1300 रुपये नकदी और सट्टे से जुड़ी सामग्री भी बरामद कर ली। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि कुछ दिनों ट्रांजिट कैंप में तितली और कबूतर गैंग के नाम से चर्चित सट्टेबाजी का धंधा होने की सूचना मिल रही थी। इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए दरोगा अकरम अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। टीम ने जब कार्रवाई की तो शिवनगर को जाने वाली गली में बाईं तरफ एक टिनशेड पड़ा हुआ है। जिसके बाहर एक व्यक्ति अवैध रूप से तितली, कबूतर उड़ वाला सट्टे का गेम करवा रहा है।जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक लगाओ दस पाओ और दस लगाओ सौ पाओ और अंदर से कुछ लोगों की आवाज मेरे तितली पर बीस रुपये, फुटबॉल पर दस रुपये लगे की आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम ने जब घेराबंदी शुरू की तो आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक गाइन  निवासी शिवनगर श्मशान घाट बताया। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1300 रुपये नकद और सट्टे की सामग्री बरामद हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी