गन्ने के खेत में आशिक के साथ थी पत्नी…पति ने रंगे हाथ पकड़ा तो हो गया ये कांड

खुटार । गोला रोड पर स्थित एक गांव में गन्ने के खेत में रविवार दोपहर को शादीशुदा महिला से अविवाहित युवक मिलने पहुंच गया। इसकी भनक लगते ही महिला का पति अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया। जहां दोनों को रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। इसके बाद घर ले गए और दोनों की पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना देकर सौंप दिया है। रविवार शाम को युवक के परिजन भी थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों में देर शाम तक पंचायत चलती रही। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है।

खुटार ब्लॉक की ग्राम पंचायत की रहने वाली एक महिला (28) का प्रेम प्रसंग जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बा पलिया के एक गांव निवासी युवक (30) से काफी समय से चल रहा है। उत्तराखंड के सितारगंज में मजदूरी करने के दौरान महिला और युवक की पहली मुलाकात हुई थी। जहां दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। वहां भी महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बावजूद दोनों एक दूसरे से फोन पर चोरी छिपे बात करने के साथ ही मिलते रहे। जबकि महिला के तीन बच्चें भी है लेकिन महिला की हरकत से पति व परिवार परेशान है। उधर, रविवार को महिला ने युवक को फोन करके गांव के बाहर एक गन्ने के खेत में मिलने के लिए बुला लिया। प्रेमिका के बताये पते पर युवक पहुंच गया। इंतजार करने के बाद कुछ देर में महिला भी परिजनों को शौच जाने का बहाना बताकर प्रेमी से मिलने पहुंच गई। लेकिन महिला के पति को शक हुआ और पीछा करते वहां भी पहुंच गया। कुछ देर बाद महिला के पति ने परिजनों को बुलाकर दोनों को मौके पर पकड़ लिया और घर लेकर चले गए। गुस्साएं परिजनों ने दोनों की जमकर पिटाई की और युवक से पूछताछ करने के बाद यूपी 112 डायल व थाने की पुलिस को सूचना देकर सुपुर्द कर दिया। लेकिन इस बीच गांव में यह बात पूरी तरह से फैल गई। जहां चर्चाओं का दौर चलता रहा।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी