रडार पर डबल सवारी सिंगल हेलमेट यातायात संभालेगी सीपीयू

हल्द्वानी : चुनाव प्रचार की आड़ में यातायात नियमों का उलंघन करने वाले सावधान हो जाएं। क्योंकि अब डबल सवारी सिंगल हेलमेट वाले पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस इस मामले में अब कोई भी ढील देने के इरादे में नहीं है। सीपीयू को चालानी कार्रवाई के अलावा अब यातायात सुचारू करने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। नई व्यवस्थाओं को धरातल पर उतारने के लिए एसपी यातायात/अपराध जगदीश चंद्र ने  सीपीयू प्रभारी व यातायात अधिकारियों के साथ बैठक की। एसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि यातायात को पटरी पर लाने और डबल हेलमेट के नियम को सख्ती से लागू करने के लिए नए सिरे से कवायद की जा रही है। बैठक कर निर्देशित किया गया है सुबह और शाम जब सड़क पर यातायात का सर्वाधिक दबाव होता है, तब सीपीयू ने चलानी कार्रवाई कम कर यातायात को सुचारू बनाए रखने में पुलिस और यातायात पुलिस की मदद करेगी। इस समयावधि के दौरान सीपीयू शहर के बॉटल नेक और सर्वाधिक व्यस्त चौराहों पर ड्यूटी करेगी। एसपी ने बताया, पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि जिले में दो पहिया वाहन सवार लोग या तो हेलमेट लगाने से गुरेज कर रहे हैं या फिर सिर्फ चालक ही हेलमेट लगा रहा है। इसके लिए सीपीयू को निर्देशित किया गया है कि वह डबल सवारी सिंगल हेलमेट के खिलाख सख्ती से कार्रवाई करें। साथ ही हिदायत की दी इस काम में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी